फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   sagar dhankhar murder case section of robbery will be imposed on sushil kumar

सागर धनखड़ हत्याकांड: सुशील पहलवान व उसके साथियों पर लगाई जाएगी डकैती की धारा, छीना था मोबाइल फोन

Thu, 17 Jun 2021 11:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Jun 2021 11:11 PM IST
सार

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी सुशील कुमार व उसके नजदीकी साथी अजय कुमार ने छत्रसाल स्टेडियम के सुरक्षा गार्डों से भी मारपीट की थी।

विज्ञापन
sagar dhankhar murder case section of robbery will be imposed on sushil kumar
पहलवान सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में गिरफ्तार आरोपी ओलंपियन सुशील कुमार व उसके साथियों पर जल्द ही डकैती की धारा लगाने जा रही है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार सुशील कुमार व उसके साथियों ने मारपीट के दौरान पीड़ित रविन्द्र व विकास आदि के मोबाइल फोन छीन लिए थे। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद पीड़ितों के मोबाइल फोन सुशील कुमार के पीए रोहित के कब्जे से बरामद किए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने लूटपाट की है और आरोपी पांच से ज्यादा हैं। ऐसे में इन पर जल्द ही डकैती की धारा लगाई जाएगी। 

विज्ञापन


अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी सुशील कुमार व उसके नजदीकी साथी अजय कुमार ने छत्रसाल स्टेडियम के सुरक्षा गार्डों से भी मारपीट की थी। आरोपी जब पीड़ितों को शालीमार बाग व मॉडल टॉउन से अपहरण कर स्टेडियम लाए तो सुशील कुमार व अजय ने अन्य साथियों के साथ पहले सुरक्षा गार्डों से मारपीट की। आरोपियों ने 15 से ज्यादा सुरक्षा गार्डों को मारपीट कर स्टेडियम से भगा दिया था। इसके बाद सुशील कुमार स्टेडियम में अंदर से ताला लगा दिया था। 
विज्ञापन


सुरक्षा गार्डों को भगाने के बाद सुशील कुमार व अन्य साथियों ने सागर धनखड़ व अन्य पीड़ितों के साथ मारपीट की थी। अपराध शाखा ने छत्रसाल स्टेडियम के सभी सुरक्षा गार्डों के बयान दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से दो सुरक्षा गार्डों को सुशील के खिलाफ गवाह बनाया है। इन सुरक्षा गार्डों ने अपने बयान में कहा कि पीड़ितों को उनके सामने स्टेडियम में लाया गया था। इसके बाद उनको भगा दिया गया। मारपीट उनके सामने नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम का डीवीआर अभी तक बरामद नहीं
छत्रसाल स्टेडियम के सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर सुशील कुमार के घर लगा हुआ था। सागर धनखड़ के साथ मारपीट करने के बाद सुशील ने डीवीआर को कहीं छिपा दिया है। दिल्ली पुलिस अभी तक डीवीआर को बरामद नहीं कर पाई है। सुशील का मोबाइल व वारदात के समय पहने कपड़े भी बरामद नहीं किए गए हैं। 


जूडो कोच को रोहतक ले जाया गया
अपराध शाखा की टीम गिरफ्तार जूडो कोच व पीटीआई सुभाष (32) को गुरुवार को रोहतक समेत हरियाणा में अन्य जगहों पर लेकर गई है। पुलिस को रोहतक से सुभाष के वारदात के समय पहने कपड़े बरामद करने हैं। सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में सुभाष को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed