फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   rohini court shootout third gangster ashish chaudhary arrested in jitendra gogi murder case

रोहिणी कोर्ट शूटआउट: जितेंद्र गोगी की हत्या में तीसरा गैंगस्टर आशीष चौधरी गिरफ्तार, जल्द रिमांड पर लेकर पुलिस

Thu, 07 Oct 2021 01:33 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Oct 2021 01:33 AM IST
सार

अपराध शाखा ने जितेंद्र गोगी हत्या में शूटरों को पनाह देने वाले उमंग व विनय के अलावा गोगी हत्या की साजिश रचने के आरोप में मंडोली जेल में बंद टिल्लू ताजपुरिया व नवीन बाली उर्फ नवीन डबास को गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन
rohini court shootout third gangster ashish chaudhary arrested in jitendra gogi murder case
Delhi Rohini court shootout - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या मामले में तीसरे गैंगस्टर आशीष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा आशीष को भी पूछताछ के लिए जल्द ही रिमांड पर लेकर आएगी। आशीष चौधरी भी जितेंद्र गोगी की हत्या के लिए रची गई साजिश में मुख्य रूप से शामिल था। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ गोगी की हत्या के लिए वकील की ड्रेस में जाने के लिए नवीन बाली उर्फ नवीन डबास ने आदेश दिए थे। हत्या करने के लिए नवीन बाली ये तरीका पहले भी अपना चुका है। नवीन बाली गैंगस्टर नीरज बवानिया का गुर्गा है। ऐसे में अब जितेंद्र की हत्या में नीरज बवानिया गिरोह का नाम भी सामने आ गया है। 
विज्ञापन


अपराध शाखा ने जितेंद्र गोगी हत्या में शूटरों को पनाह देने वाले उमंग व विनय के अलावा गोगी हत्या की साजिश रचने के आरोप में मंडोली जेल में बंद टिल्लू ताजपुरिया व नवीन बाली उर्फ नवीन डबास को गिरफ्तार कर चुकी है। अपराध शाखा दोनों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लेकर आई है। नवीन बाली का पुलिस रिमांड बृहस्पतिवार को खत्म हो रहा है। टिल्लू को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब जितेंद्र गोगी हत्या की साजिश में शामिल आशीष चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। टिल्लू गिरोह का आशीष भी गोगी की हत्या की साजिश में शामिल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ गोगी हत्या के लिए रोहिणी कोर्ट में वकील की ड्रेस में जाने का आइडिया नवीन बाली का था। नवीन बाली इस तरीके से यानि वकील की ड्रेस पहनाकर पहले भी हत्या की कोशिश कर चुका है। कुछ वर्ष पहले उसने एक बदमाश को वकील की ड्रेस में रोहिणी कोर्ट में विरोधी गिरोह के बदमाश की हत्या करने भेजा था। मगर नवीन उसमें सफल नहीं हो पाया था। स्पेशल सेल ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए 14 से 15 बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इसलिए ये तरीका भी उसने गोगी हत्या के लिए अपनाया था। नवीन बाली ने पूछताछ में बताया कि वकील की ड्रेस में व्यक्ति की ज्यादा चेकिंग नहीं होती और न ही उससे ज्यादा पूछताछ होती है। कई जगहों पर वकील की चेकिंग ही नहीं होती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed