फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   RK Puram case: People suffered due to tear gas leak from NSG campus, many people were admitted to the hospital

आरके पुरम मामला: एनएसजी कैंपस से आंसू गैस के रिसाव से हुई लोगों को परेशानी, कई लोग अस्पताल में हुए थे भर्ती

Fri, 26 Nov 2021 11:18 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 26 Nov 2021 11:18 AM IST
सार

आरके पुरम के सेक्टर-पांच व छह के बीच एकता विहार कॉलोनी में रहने वाले लोगो को बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी होनी शुरू हो गई थी। इससे एकता विहार में भगदड़ मच गई थी। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क पर पहुंच गए थे। गैस का रिसाव इतना ज्यादा था कि कई लोग बेहोश हो गए थे।

विज्ञापन
RK Puram case: People suffered due to tear gas leak from NSG campus, many people were admitted to the hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरके पुरम के एकता विहार में लोगों को सांस लेने में परेशानी व आंखों में जलन करीब 35 लोगों को हुई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि एकता विहार के बगल में एनएसजी का कैंपस है। बताया जा रहा है कि एनएसजी के कैंपस से आंसू गैस की गैस का रिसाव हो गया। इस कारण लोगों की आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हुई। इस बाबत आरके पुरम थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार करीब छह लोगों की एमएलसी बनी है। हालांकि इस मामले में गुरुवार देर रात तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।

विज्ञापन


आरके पुरम के सेक्टर-पांच व छह के बीच एकता विहार कॉलोनी में रहने वाले लोगो को बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी होनी शुरू हो गई थी। इससे एकता विहार में भगदड़ मच गई थी। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क पर पहुंच गए थे। गैस का रिसाव इतना ज्यादा था कि कई लोग बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन


एकता विहार में रहने वाले सागर ने बताया कि आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकले तो आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी होनी लगी। वह अपने बेटे को लेकर कुछ आगे बढ़े तो बेहोश हो गए। यहां रहने वाली शीला ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले काफी लोगों को परेशानी हुई थी। 35 ज्यादा लोगों को सफदरजंग अस्पताल व चरक पालिका अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि बृहस्पतिवार को एकता विहार में सभी लोग ठीक थे और किसी को कोई परेशानी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed