फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   retire cost guard offficer duped with lack of rupees for allotment of petrol pump

कोस्ट गार्ड के रिटायर अधिकारी से पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर ठगी

Sat, 18 Jul 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
retire cost guard offficer duped with lack of rupees for allotment of petrol pump
नई दिल्ली। मयूर विहार इलाके में इंडियन कोस्ट गार्ड से रिटायर अधिकारी से पेट्रोप पंप दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस फीस के नाम पर पीड़ित से एक लाख से अधिक रकम ऐंठ ली। इसके बाद भी आरोपी ढाई लाख रुपये की मांग करते रहे। पीड़ित ने मामले की छानबीन की तो असलियत पता चली। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित कमल सिंह (61) परिवार के साथ त्रिलोकपुरी 31 ब्लॉक में रहते हैं। इसी साल फरवरी में कमल ने ऑनलाइन एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में पेट्रोल पंप आवंटित करने की बात की गई थी। कमल ने फौरन वहां आवेदन कर दिया। कुछ ही दिनों बाद उनके पास एक युवक का कॉल आया।
विज्ञापन

कॉलर ने बताया कि उनका पेट्रोल पंप आवंटित हो गया है। रजिस्ट्रेशन के नाम पर पीड़ित से 10700 रुपये मांगे गए। इसके बाद लाइसेंस फीस के 90 हजार रुपये भी ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए गए। इसके बाद मुंबई से पेट्रोल पंप साइट विजिट करने के लिए टीम के आने की बात कर ढाई लाख रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमल ने रुपये न होने की बात की तो आरोपियों ने जितने रुपये हैं उतने बैंक में डालने और बाकी बाद में देने की बात की। कमल ने आरोपियों को रुपये नहीं दिए। इस बीच किसी ने उनकी साइट को विजिट भी नहीं किया। शक होने पर पीड़ित ने ऑयल कंपनी के दफ्तर में संपर्क किया तो उन्हें ठगी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर छानबीन के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed