फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Railways will sell soap, shampoo to medicine

साबुन, शैंपू से लेकर दवा तक बेचेगा रेलवे

Sun, 04 Oct 2020 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Railways will sell soap, shampoo to medicine
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के साथ ही निजामुद्दीन, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों को जरूरत का हर सामान मिलेगा। इसके तहत फूड कोर्ट, ऑटोमैटिक वेंडिंग मशीन लगाए जाएंगे। क्रीम, साबुन, शैंपू, दवा समेत अन्य पर्सनल केयर उत्पाद वेंडिंग मशीन में रखे जाएंगे। इसके अलावा मसाज पार्लर समेत दूसरी कई सुविधाएं भी यात्रियों को मिलेंगी। खाने-पीने के वस्तुओं के साथ ही स्टेशन व ट्रेनों में मनोरंजन के लिए एलईडी टीवी लगाए जाएंगे। यही नहीं, सभी स्टेशन पर दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैट्री चालित रिक्शा चलाने की भी योजना है। इसके लिए दिल्ली रेल मंडल ने टेंडर जारी किया है। रेलवे को उम्मीद है कि इससे सालाना 51.64 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

फ्रूट-जूस स्टॉल पर अन्य खाद्य पदार्थ बेचने की अनुमति
रेलवे ने खानपान नीति में बदलाव करते हुए अब प्लेटफॉर्म पर स्थित फ्रूट-जूस स्टॉल पर अन्य खाद्य सामग्री बेचने की अनुमति दे दी है। इसका फायदा यह होगा कि यात्रियों को मुख्य प्लेटफार्म पर जाने की जरूरत नहीं होगी। सभी प्लेटफार्म पर खाद्य सामग्री व वेंडिंग मशीन से पर्सनल केयर प्रोडक्ट आसानी से मिल जाएंगे।
विज्ञापन

सस्ती दवाओं की दुकानें भी होंगी
यात्रियों की सुविधा के लिए सस्ती दवाओं की दुकानें भी खुलेंगी। बतौर पॉयलट प्रोजेक्ट जेनेरिक दवाई की दुकान आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर खोला गया है। अब इसी के तर्ज पर निजामुद्दीन, सराय काले खां, पुरानी दिल्ली, सराय रोहिल्ला स्टेशन पर भी सस्ती दवाइयों की दुकानें खोली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी स्टेशनों पर बैट्री रिक्शा की सुविधा
दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर बैट्री रिक्शा की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए प्रत्येक यात्री से 50 रुपये शुल्क वसूला जाएगा।
वंदे भारत में लगेंगे एलईडी टीवी
यात्रियों के मनोरंजन के साथ ही रेलवे ने कमाई का रास्ता भी ढूंढ लिया है। देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में 18.5 इंच के एलईडी टीवी लगाए जाएंगे। यात्रियों को नि:शुल्क मनोरंजन सुविधा के साथ प्रचार के माध्यम से रेलवे कमाई करेगा।

यात्रियों को होंगी सहूलियतें, रेलवे को राजस्व
स्टेशन पर रोजाना इस्तेमाल में आने वाले साबुन, शैंपू के अलावा ट्रेन में मनोरंजन की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी। मुसाफिरों के साथ इसका फायदा रेलवे को भी होगा। इससे रेलवे की कमाई होगी। अनुबंध से सालाना गैर किराया राजस्व रेलवे को अर्जित होगा। वेंडिंग मशीन से 8.64 लाख रुपये का और वंदे भारत एक्सप्रेस में विज्ञापन अधिकारों के लिए दिए गए ठेके से 5 साल की अवधि में 2.15 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित होगा। रेलवे सालाना 51 लाख राजस्व की प्राप्ति होगी।
- राजीव चौधरी, रेलवे महाप्रबंधक, उतर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed