फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   quarantine center is not jail: Umer Ilyasi

क्वारंटाइन नहीं है जेल, यह आपके और दूसरों की सुरक्षा के लिए है: उमेर इलियासी

Thu, 02 Apr 2020 10:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
quarantine center is not jail: Umer Ilyasi
संक्रमितों की तलाश में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
क्वारंटीन जेल नहीं है, यह आपकी और दूसरों की सुरक्षा के लिए है, हमें सरकार के आदेशों का हर हाल में पालन करना चाहिए। यह बात मुस्लिम धर्मगुरु इमाम उमेर इलियासी ने निजामुद्दीन मरकज के जलसे में शामिल हुए लोगों से कही। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लोग नहीं, बल्कि खुद सामने आकर सरकार को अपने बारे में बताएं। अगर सरकार उन्हें क्वारंटीन में भेजती है तो इसका मतलब यह नहीं है कि उनको जेल में भेज दिया गया है। लोगों को सरकार से बिना डरे सामने आकर बताना ही होगा। क्वारंटीन के दौरान आपको किसी तरह की कोई सजा भी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


इमाम इलियासी ने बताया कि क्वारंटीन इलाज है। आपको इसके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। फिलहाल बचाव के अलावा कोरोना वायरस की अभी कोई दवा नहीं है। जितना हम बचाव कर सकते हैं करें। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना वायरस को धर्म से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। कोरोना वायरस धर्म का भेदभाव नहीं कर रहा है। उसका संक्रमण लापरवाही बरतने वालों को हो रहा है। इस्लाम एक-एक व्यक्ति के जीवन को बचाने और उसको सुरक्षित रखने के बारे में कहता है। सरकार ने हम सब लोगों को सुरक्षित रखने के लिए लॉकडाउन किया है। हमें हर हाल में इसका पालन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed