फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Pragati Maidan tunnel will be closed for vehicles on Sunday

Pragati Maidan Tunnel : वाहनों के लिए कल बंद रहेगी प्रगति मैदान सुरंग, पीएम ने कहा था...

Sat, 25 Jun 2022 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Jun 2022 04:36 AM IST
सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि 26 जून को लोगों को अपना वाहन रिंग रोड, मथुरा रोड और भैरो मार्ग की तरफ से लेकर जाना होगा। फिलहाल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस रविवार को प्रगति मैदान सुरंग बंद रखने का कारण स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान सुरंग के उद्घाटन के मौके पर कहा था कि यह सुरंग बेहद खूबसूरत है। इसे सप्ताह में किसी एक दिन बंद करके केवल लोगों को देखने के लिए खोला जाना चाहिए।

विज्ञापन
Pragati Maidan tunnel will be closed for vehicles on Sunday
प्रगति मैदान टनल - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रगति मैदान सुरंग रविवार को वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान केवल पैदल लोग सुरंग को पार कर सकेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को यह महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि 26 जून को लोगों को अपना वाहन रिंग रोड, मथुरा रोड और भैरो मार्ग की तरफ से लेकर जाना होगा। फिलहाल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस रविवार को प्रगति मैदान सुरंग बंद रखने का कारण स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान सुरंग के उद्घाटन के मौके पर कहा था कि यह सुरंग बेहद खूबसूरत है। इसे सप्ताह में किसी एक दिन बंद करके केवल लोगों को देखने के लिए खोला जाना चाहिए।
विज्ञापन


पीएम ने कहा था...
टनल के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सुरंग को एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया था और कहा था कि सप्ताह में एक दिन कुछ घंटों के लिए यहां वाहनों का परिचालन बंद कर विद्यार्थियों को घूमने का अवसर दिया जाए। उन्होंने कहा था कि विदेश मंत्रालय दूसरे देशों के राजनयिकों को यहां आमंत्रित करें। वह खुद भी सांसदों से अपने परिजनों के साथ यहां आने का आग्रह करेंगे। पीएम ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से 55 लाख लीटर ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि दिल्ली अच्छी तरह से जुड़ी दुनिया की उभरती हुई बेहतरीन राजधानियों में से एक है। आने वाले दिनों में देश की राजधानी चर्चा का विषय बनेगी और सभी देशवासियों को इस पर गर्व होगा। उन्होंने कहा करोना महामारी और अदालती अड़चनों जैसी मुश्किलों के कारण इतने कम समय में इस परियोजना को पूरा करना आसान नहीं था। जिन सड़कों के इर्द-गिर्द ये कॉरिडोर बना है वो दिल्ली की सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक है। जो टनल बनी है उसके ऊपर सात रेलवे लाइन गुजर रही हैं।

 
गतिशक्ति मास्टर प्लान की बताई खूबी
तय समय पर परियोजना पूरा करने की खुशी जाहिर करते हुए पीएम ने गतिशक्ति मास्टर प्लान की खूबियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि गतिशक्ति सबको विश्वास में लेकर सबका प्रयास का एक माध्यम बन गया है। परियोजना पूरा होने में देर न लगे, इसके लिए सरकार चाहती है कि सारे विभाग मिल कर काम करें। हर विभाग को सभी योजनाओं की पूरी जानकारी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed