फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Police revealed the robbery in Jafarpur Kalan area

Delhi: ईंट से हमला कर युवक से लूट कर ले गए लूट की रकम, पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

Fri, 26 May 2023 05:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 May 2023 05:36 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो फोन, 50 हजार रुपये, लाखों के गहने और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।

विज्ञापन
Police revealed the robbery in Jafarpur Kalan area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जाफरपुर कलां के उज्जवा गांव के हमेशा नशे में रहने वाले युवक ने अपने ही गांव में रहने वाली महिला के घर अपने दो दोस्तों से लूटपाट करवा दी। इनमें से आरेापी से दूसरे युवक लूट की रकम को ही लूटकर ले गए। जाफरपुर कलां थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो फोन, 50 हजार रुपये, लाखों के गहने और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।

विज्ञापन


जाफरपुर कलां के उज्जवा गांव में रहने वाली वीरमति ने 16 मई को अपने घर में लूटपाट की शिकायत की। उसने बताया कि उसका दो बेटा इटली में रहता है और वह यहां अकेली रहती है। उसने बताया कि 16 मई की सुबह दो बदमाश उसके घर में घुसे और उससे मारपीट कर घर से लाखों के गहने, दो एप्पल के मोबाइल और 1.16 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि अगले दिन डाबर एंक्लेव में एक युवक के लहूलुहान हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस लूटपाट के मामले में सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला कि घर में लूटपाट करने वाला आरोपी और डाबर एन्क्लेव में मिला घायल एक ही व्यक्ति है। बाद में घायल युवक की पहचान गांव बडूसराय निवासी सागर के रूप में हुई। पुलिस वारदात में शामिल दूसरे बदमाश की पहचान शुरू की। उसकी पहचान बडूसराय गांव निवासी प्रवीण के रूप में कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि उसने उज्जवा गांव निवासी रवि के कहने पर सागर के साथ महिला के घर में लूटपाट की थी। पुलिस ने रवि को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि रवि नशे का आदी है। उसने कर्ज चुकाने के लिए लूटपाट की योजना बनाई थी। इन आरोपियों से पूछताछ में सागर पर हुए हमले के बारे में पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल के सीसीटीवी और तकनीकी जांच से पुलिस को पता चला कि सागर पर गुरुग्राम निवासी दीपक अरोड़ा ने हमला किया है। पुलिस की टीम ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया। दीपक ने बताया कि वह सागर के साथ ड्रग लेता था। सागर के पास काफी पैसे और कीमती मोबाइल देखकर उसने उसकी हत्या कर लूटपाट की योजना बनाई। उसे डाबर एंक्लेव में बुलाकर शराब पिलाई और फिर नशे में होने के बाद उसके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसे मरा हुआ समझ कर पैसे और मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि प्रवीण पर वाहन चोरी और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। वह फरवरी में जेल से निकला है और सागर उसका दोस्त है। दोनों ड्रग लेने के आदी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed