फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Police arrested accused who kidnapped and murdered youth in Delhi

कातिल दोस्त: नहीं चला पा रहा था घर का खर्च तो दोस्त का किया अपहरण, हत्या करने के बाद मांगी दो लाख की फिरौती

Tue, 26 Sep 2023 08:58 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Tue, 26 Sep 2023 08:58 AM IST
सार

युवक का अपहरण करने के बाद हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। आर्थिक तंगी से परेशान होकर दोस्त ने ही अपहरण की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
Police arrested accused who kidnapped and murdered youth in Delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में पुलिस ने अपहरण के बाद हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो आरोपियों में से एक आरोपी को राजस्थान के गंगानगर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर मृतक का शव बेहटा हाजीपुर रेलवे स्टेशन (गाजियाबाद) पास झाड़ियों से बराबद किया है। बताया जा रहा है कि तीनों अच्छे दोस्त थे।

विज्ञापन


फोन कॉल कर मांगी फिरौती
दिल्ली के करावल नगर में रहने वाली गीता चौधरी पुत्री धर्मवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि 19 सितंबर शाम साढ़े पांच बजे उसका भाई नितिन (22) घर से बिना बताए चला गया। 20 सितंबर को सुबह लगभग 10.23 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने उसे सूचित किया कि उसके भाई का अपहरण कर लिया गया है और दो रुपये का भुगतान करने के बाद ही उसे छोड़ा जाएगा। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


दोस्त ने ही अपहरण करने के बाद की हत्या
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने नितिन के दोस्त सचिन को गिरफ्तार किया। आरोपी सचिन 12वीं कक्षा तक पढ़ा है। वह करावल नगर में एक बर्तन की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। वह नितिन (पीड़ित) को 2018 से जानता था। उसकी 2021 में शादी हुई और उसकी दो महीने की एक बेटी है। करीब दो साल पहले सचिन की मुलाकात अरुण (सह-आरोपी) से हुई थी। उसने अरुण के बड़े भाई की शादी कराने में मदद की। सचिन ने कुछ समय पहले एक मोटरसाइकिल खरीदी थी, लेकिन वह किश्तें चुकाने में असमर्थ था। हाल ही में अपनी मोटरसाइकिल 40,000 रुपये में गिरवी रख दी थी। अपनी बेटी के जन्म के बाद से उसे काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बनाई योजना
करीब 15 दिन पहले सचिन और अरुण ने नितिन का अपहरण कर दो लाख रुपये मांगने की योजना बनाई। नितिन के नाम करावल नगर में एक मकान था। सचिन और अरुण ने सोचा कि उनका परिवार उन्हें आसानी से फिरौती की रकम दे सकता है और वे पैसे आपस में बांट लेंगे। योजना के तहत 19 सितंबर को सचिन ने शाम को नितिन को ड्रिंक के लिए आमंत्रित किया। सचिन के साथ अरुण पहले से ही मौजूद थे। दोनों के पास चाकू थे, लेकिन वे गहरे दोस्त थे इसलिए नितिन को किसी पर शक नहीं हुआ।

झाड़ियों में फेंका शव
शाम लगभग 6:15 बजे नितिन जौहरीपुर मुख्य मार्ग पर पहुंचा, जहां सचिन और अरुण उसका इंतजार कर रहे थे। वे तीनों बेहटा हाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। वहां उन्होंने एक स्थानीय शराब की दुकान से दो शराब के क्वार्टर खरीदे और पीने के लिए रेलवे ट्रैक के पास बैठ गए। रात करीब 09:00 बजे सचिन ने सुझाव दिया कि उन्हें घर लौट जाना चाहिए। जब वे अंधेरे में वापस जा रहे थे, रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान जगह पर सचिन और अरुण दोनों ने नितिन को पकड़ लिया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने उसका मोबाइल फोन भी ले लिया। किसी को शक न हो इसलिए शव को रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में छिपा दिया और घर लौट आये। 

पत्नी की सहेली के घर पहुंचा आरोपी
अगले दिन यानी 20 सितंबर को सुबह लगभग 10:30 बजे वे लोनी (गाजियाबाद) पहुंचे और नितिन की बहन को उसी के फोन से फिरौती के लिए कॉल किया। हालांकि जल्द ही सचिन और अरुण को एहसास हुआ कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वे घबरा गए और उन्होंने दिल्ली छोड़ने का फैसला किया। सचिन अपनी पत्नी और बेटी को लेकर राजस्थान के गंगा नगर पहुंचा, जहां उनकी पत्नी की करीबी दोस्त रहती थी। पुलिस टीम ने उसे गंगानगर से पकड़ लिया।


आगे की कार्रवाई
अरुण गांव लभारी जिला बदांयू का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। सचिन को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed