{"_id":"609049158ebc3ebd034b4ccf","slug":"petition-to-stop-organizing-ipl-matches-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आईपीएल मैच आयोजन रोकने के लिए याचिका दायर, स्टेडियम का इस्तेमाल कोरोना राहत के लिए किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आईपीएल मैच आयोजन रोकने के लिए याचिका दायर, स्टेडियम का इस्तेमाल कोरोना राहत के लिए किया जाए
Tue, 04 May 2021 12:33 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 04 May 2021 12:33 AM IST
सार
हाईकोर्ट में याचिका दायर कर राजधानी में आयोजित होने वाले आईपीएल मैचों के आयोजन पर रोक लगाने का निर्देश केंद्र, दिल्ली सरकार, बीसीसीआई और डीडीसीए को देने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट में याचिका दायर कर राजधानी में आयोजित होने वाले आईपीएल मैचों के आयोजन पर रोक लगाने का निर्देश केंद्र, दिल्ली सरकार, बीसीसीआई और डीडीसीए को देने का आग्रह किया गया है। याचिका में कहा गया है कि इन मैचों को राजधानी में होने से रोका जाए और स्टेडियम का इस्तेमाल कोरोना से राहत के लिए किया जाए।
विज्ञापन
ये याचिका सोमवार को न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह के समक्ष सुनवाई के लिए आई। उन्होंने कहा कि याचिका जनहित से जुड़ी है। इसलिए उसे सुनवाई के लिए उपयुक्त पीठ के समक्ष भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
पेश याचिका अधिवक्ता करण एस ठुकराल ने दायर की है। याची का तर्क है कि ऐसे हालात में जब लोग बिस्तरों, आक्सीजन की कमी से जूझने के साथ ही अपने परिजनों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं तो ऐसे हालात में राजधानी में आईपीएल का आयोजन अतार्किक व अनुचित है।
विज्ञापन
एक आईपीएल मैच 28 अप्रैल को फिरोज शाह कोटला स्टेडियम (अब अरुण जेटली स्टेडियम) में खेला जा चुका है। अंतिम मैच आठ मई को राजधानी में खेला जाना है। इस दौरान राजधानी में कुल आठ मैच खेले जाने हैं।
याचिका में कहा गया है कि एक ओर तो लोग अस्पतालों में बेड की कमी से मर रहे हैं और अपने के अंतिम संस्कार के लिए लाइन में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर संसाधनों का सही प्रयोग करने के बजाय प्रतिवादी आईपीएल का समर्थन और आयोजन कर रहे हैं।