फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ganesh visarjan in yamuna ban by ngt scuffle between people and police

एनजीटी के रोक के बावजूद गणेश विसर्जन करने पहुंचे लोगों की पुलिस से नोकझोंक, 129 जगह हैं इंतजाम

Thu, 05 Sep 2019 01:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
ganesh visarjan in yamuna ban by ngt scuffle between people and police
एनजीटी के आदेश के बावजूद यमुना में विसर्जन के लिए पहुंचे लोग, पुलिस ने रोका तो हुई बहस - फोटो : विवेक निगम
नई दिल्ली में यमुना नदी में अब मूर्ति विसर्जन संभव नहीं होगा। बुधवार को नदी के घाटों पर कुछ श्रद्घालु गणेश व मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें विसर्जन की इजाजत नहीं दी। इसको लेकर श्रद्घालुओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


हैरानी तो इस बात की है कि मौके पर तैनात कर्मी यह नहीं बता पाए कि इसके लिए वैकल्पिक इंतजाम क्या किए गए हैं। गणेश पूजा खत्म होने से पहले ही यमुना नदी किनारे विसर्जन करने पहुंचे लोगों की भीड़ देखकर पुलिस के भी हाथ-पांव फूले हैं।
विज्ञापन


आईटीओ पर सपरिवार मूर्ति लेकर पहुंचे मुकेश कुमार ने बताया कि पहले की तरह घाट पर नहीं जाने दिया गया। मुख्य सड़क पर ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया और गीता कालोनी जाकर मूर्ति विसर्जन करने को कहा। वहीं, गीता कालोनी के यमुना घाट पर भी रोका गया। वहां मौजूद पुलिसवालों ने पेट्रोल पंप के नजदीक दूसरी जगह भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मी भी दिखे परेशान
यमुना नदी के किनारे इंतजाम देखने के लिए तैनात कर्मी इस बात को लेकर परेशान दिखे कि मुख्य पर्व पर किस तरह से मूर्ति विसर्जन संपन्न कराया जाएगा। इसकी एक वजह तो यह कि डीपीसीसी की तरफ से बनाए गए कृत्रिम तालाबों की लोगों को जानकारी नहीं है। वहीं, आखिरी दिन यमुना घाट पर पहुंचने वाली भीड़ का संभालना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। एक अधिकारी ने बताया कि इसके इंतजाम किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में एजेसियां पूरी तरह कमान संभाल लेंगी।


129 जगहों पर होगा मूर्ति विसर्जन
दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी (डीपीसीसी) ने मूर्ति विसर्जन के लिए 129 जगहों पर इंतजाम किए हैं। बीते सोमवार को डीपीसीसी ने लिस्ट जारी की थी। विसर्जन के बाद मूर्तियों को उठाने का जिम्मा भी एजेसियों पर ही है। हालांकि, पूजा समितियां इस तरह के सख्त नियमों पर एतराज जता रही हैं, लेकिन डीपीसीसी ने नियमों से बदलाव करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed