फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Onion and tomato prices hike in Delhi and many areas budget disbalances

हाय महंगाई: दिल्ली में बिगड़ा किचन का बजट, प्याज टमाटर की कीमतों में लगी आग

Sun, 17 Oct 2021 02:01 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 17 Oct 2021 02:01 PM IST
सार

थोक में टमाटर की कीमत 60 रुपये प्रति किलो है। लेकिन खुदरा बाजार तक पहुंचते-पहुंचते इसकी कीमत में आग लग जाती है। खुदरा बाजार में ये टमाटर 70-80 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहे हैं।

विज्ञापन
Onion and tomato prices hike in Delhi and many areas budget disbalances
दिल्ली में बढ़े टमाटर के दाम - फोटो : ANI

विस्तार

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से परेशान दिल्लीवासियों की जेब पर अब सब्जियों का वजन भी भारी पड़ने लगा है। टमाटर की बढ़ती कीमतों के कारण रसोई का बजट बिगड़ गया है। ऐसे में बढ़ती महंगाई से लोग खासे परेशान हैं। 
विज्ञापन


गाजीपुर सब्जी मंडी के एक विक्रेता ने बताया कि थोक में टमाटर की कीमत 60 रुपये प्रति किलो है। लेकिन खुदरा बाजार तक पहुंचते-पहुंचते इसकी कीमत में आग लग जाती है। खुदरा बाजार में ये टमाटर 70-80 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से सब्जियों के उत्पादन पर असर पड़ा है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रहीं कीमतें भी इसके मुख्य कारणों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई इलाकों में तो प्याज भी लोगों की आंखों से आंसू निकाल रहे हैं। कुछ समय पहले तक 25-30 रुपये किलो के रेट में बिकने वाला प्याज अब दुगनी कीमत में बिक रहा है। कई जगहों पर इसकी कीमत बढ़कर 60-70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed