फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   One Gurjot Singh having reward of 1 lakh arrested in connection with Red Fort violence case 

लाल किला हिंसा: एक लाख का इनामी गुरजोत सिंह अमृतसर से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 28 Jun 2021 10:11 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 28 Jun 2021 10:11 AM IST
सार

डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि आरोपी फरारी के दौरान पंजाब में कई जगह छिपकर रह रहा था। एसीपी जसबीर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर पंकज सिंह की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
One Gurjot Singh having reward of 1 lakh arrested in connection with Red Fort violence case 
गुरजोत सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लाल किला हिंसा मामले में वांछित गुरजोत सिंह को अमृतसर, पंजाब से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। उस पर लालकिले के सामने भड़काऊ भाषण देने व लालकिले के पीछे गुंबद पर धार्मिक झंडा फहराने का आरोप है।

लालकिले के सामने मीडिया को दिए बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार करने के बाद स्पेशल सेल ने कोर्ट में पेश कर गुरजोत सिंह को अपराध शाखा को सौंप दिया है। अपराध शाखा की टीमें उससे पूछताछ कर रही हैं। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार पेशे से किसान गुरजोत सिंह 26 जनवरी से पांच-छह दिन पहले पंजाब से दिल्ली आया था। ये सिंघु बॉर्डर पर रुका था। 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के साथ ये लालकिले पहुंचा था। यहां पर इसने लालकिले के सामने मीडिया के सामने भड़काऊ भाषण दिया था। इस भाषण की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। ये भी आरोप है कि इसने लालकिले के पीछे गुंबद पर चढ़कर धार्मिक झंडा फहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि आरोपी फरारी के दौरान पंजाब में कई जगह छिपकर रह रहा था। एसीपी जसबीर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर पंकज सिंह की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने लालकिला हिंसा मामले में अभिनेता दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा जगवीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह, इकबाल सिंह पर 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही किसान आंदोलन के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दीप सिद्धू और अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। इससे पूर्व 17 मई को 3,224 पन्नों का आरोप-पत्र दायर किया था और सिद्धू समेत 16 आरोपियों के खिलाफ मामला चलाने का अनुरोध किया था। हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता सिद्धू को 9 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उस पर लाल किले में हंगामे को भड़काने का भी आरोप लगाया था।


पुलिस ने हिंसा को राष्ट्रविरोधी बताया था
पुलिस ने लालकिला परिसर में तोड़फोड़ किए जाने की घटना को राष्ट्र विरोधी गतिविधि करार दिया था। दिल्ली के लाल किले पर 26 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि लाल किले पर हुई हिंसा सब सोची समझी साजिश का हिस्सा था। इसका मकसद था लाल किले पर कब्जा करके लाल किले को नया प्रोटेस्ट साइट बनाना, ताकि केंद्र में सत्तासीन मोदी सरकार के नए कृषि कानून का विरोध प्रदर्शन किया जा सके। बताया जा रहा है कि दिल्ली में हुई 26 जनवरी की हिंसा को लेकर कुछ और लोगों को आरोपी बना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed