फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   One arrested for cheating by pretending to be an IAS officer and ambassador of UAE

दिल्ली: खुद को आईएएस अधिकारी व यूएई का राजदूत बताकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद

Tue, 06 Jul 2021 11:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Jul 2021 11:46 PM IST
सार

आरोपी यूएई समेत अन्य देशों में केरल के लोगों को नर्स की नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी कर रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शाइन ज्योथि पिछले कुछ सालों के दौरान लोगों से 10 करोड़ से अधिक की रकम ठग चुका है। 
 

विज्ञापन
One arrested for cheating by pretending to be an IAS officer and ambassador of UAE
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

खुद को कभी आईएएस अधिकारी तो कभी यूएई में भारत का राजदूत बताकर केरल मूल के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर बदमाश को शाहदरा जिला साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाइन ज्योथि सत्य उर्फ सिद्दिक अब्दुल रहमान (42) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


आरोपी यूएई समेत अन्य देशों में केरल के लोगों को नर्स की नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी कर रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शाइन ज्योथि पिछले कुछ सालों के दौरान लोगों से 10 करोड़ से अधिक की रकम ठग चुका है। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी के पास से एक  मोबाइल, चार बैंकों में खाते की डिटेल, अबू धाबी में भारत के राजदूत का आईकार्ड, आरबीआई लोन के फर्जी कागजात, फर्जी एमिरेट्स एयरलाइंस मैनेजर का आईकार्ड, दुबई के कारोबारी से जुड़े फर्जी दस्तावेज व कई फर्जी आधार कार्ड और अन्य सामान बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी लग्जरी गाड़ी शेवरले क्रूज से चलता था। उस पर दूतावात का स्टीकर भी लगा हुआ था। शाहदरा जिले की साइबर पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को चूना लगाया।

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त आर. सत्य सुंदरम ने बताया कि दिलशाद कालोनी निवासी प्रकाशन चेरुकुनाथ ने सीमापुरी थाने में ठगी की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2014 में ट्रेन में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपी ने अपना नाम सिधिक एम.ए बताया बताकर खुद को आईएएस अधिकारी बताया। 

आरोपी ने कहा कि फिलहाल उसकी तैनाती यूएई एंबेसी में है। आरोपी ने बातचीत के दौरान पीड़ित और उनके दोस्त से कहा कि वह खाड़ी देशों में बेहद कम रुपयों में अच्छी नौकरी दिलवा देगा। दोनों उसके झांसे में आ गए। आरोपी ने दोनों व उनके साथियों से करीब 20 लाख रुपये ठग लिए। 

पीड़ितों को नौकरी नहीं मिली और आरोपी का मोबाइल नंबर भी बंद हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़ितों ने आरोपी के चाणक्यपुरी स्थित आरबीएल बैंक में रुपये जमा करवाए थे। उस खाते ही जांच करते हुए पुलिस को आरोपी के दूसरे मोबाइल नंबर का पता चला। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के उत्तम नगर स्थित बिंदापुर से दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने ठगी की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि वह खुद को आईएएस अधिकारी व यूएई का राजदूत बताकर लोगों का विश्वास जीतता था। इसके अलावा कई बार वह खुद को एमिरेट्स एयरलाइंस का मैनेजर व कभी अबू धाबी का बड़ा कारोबारी बताकर ठगी करता था। 

आरोपी दावा करता था। उसने खुद को बड़ा कारोबारी और 44 करोड़ की लेनदेन दिखाकर भारत के बैंक से लोन भी ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को इसके खिलाफ नॉर्थ एवेंयू थाने में इंश्योरेंस के नाम पर ठगी का एक मामला दर्ज मिला है। आरोपी केरल की नामी यूनिवर्सिटी से एमबीए किए हुए है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed