{"_id":"608cf4ef268fde29fd7e803e","slug":"nurse-couple-back-at-work-soon-after-recovering-from-covid-they-are-not-completely-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौसला : कोरोना से जंग जीतने के बाद काम पर लौटे नर्स दंपती, कमजोरी-जोड़ों के दर्द से अभी भी जूझ रहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हौसला : कोरोना से जंग जीतने के बाद काम पर लौटे नर्स दंपती, कमजोरी-जोड़ों के दर्द से अभी भी जूझ रहे
Sat, 01 May 2021 12:44 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 01 May 2021 12:44 PM IST
सार
नर्स दंपती दिल्ली के राम मनोहर लोहिया और एम्स में कार्यरत है। कोरोना से जंग जीतने के बाद दोनों काम पर फिर से वापस आ गए हैं। दो सप्ताह बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात नर्स (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना के कहर से दिल्ली बेहाल है। इस महामारी में स्वास्थ्यकर्मी भी चपेट में आ रहे हैं। इस संकट के समय में नर्स और डॉक्टरों पर काफी जिम्मेदारी है। इसी कड़ी में एक नर्स दंपती के हौसले की खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
नर्स दंपती दिल्ली के राम मनोहर लोहिया और एम्स में कार्यरत हैं। सरत प्रेम (34) और उनकी पत्नी सिमी इस महीने की शुरुआत में कोविड से संक्रमित हो गए थे। कोरोना से जंग जीतने के बाद दोनों काम पर फिर से वापस आ गए हैं। दो सप्ताह बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
विज्ञापन
हाल ही में कोरोना से कई नर्स संक्रमित हुए थे, ये दंपती भी उन्हीं में से एक हैं। हालांकि, अभी भी कई नर्सों की तबीयत ठीक नहीं हुई है। जिसके चलते इस दंपती को अपनी छुट्टी कम करनी पड़ी और मरीजों को देखने के लिए वापस आना पड़ा। दूसरी लहर में नर्स के साथ-साथ कई डॉक्टर भी संक्रमित हो चुके हैं। उनका इलाज चल रहा है, जिसकी वजह से वह ड्यूटी नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
आरएमएल के सर्जिकल वार्ड में काम करने वाले सरत ने बताय कि वे और उसकी पत्नी को पांच अप्रैल को कोरोना के गंभीर लक्ष्ण दिखाए दिए। टेस्ट कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद दोनों ने छुट्टी लेकर आइसोलेट हो गए। वे अलग-अलग कमरों में रहे, लेकिन इसके बावजूद भी उनके बच्चे और उनकी मां भी संक्रमित हो गए।
उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि हममें से किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ा। दो सप्ताह के बाद उनकी पत्नी और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। 20 अप्रैल को फिर से काम पर लौट गए। दिन में उनकी ड्यूटी आठ घंटे की होती है और रात की शिफ्ट के दौरान 12 घंटे काम करते हैं।
नर्स दंपती ने बताया कि अभी भी अच्छा महसूस नहीं हो रहा है। शरीर में काफी दर्द है और कमजोरी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि उसके वार्ड में 9 नर्स हैं, जिसमें से पांच कोरोना से संक्रमित हैं। ऐसी स्थिति में ना कैसे कह सकते हैं। मरीजों का इलाज करना हमारा कर्तव्य है।