{"_id":"60ec7c59eeabe2615f13290f","slug":"now-sputnik-v-vaccine-will-also-be-available-in-dharamshila-hospital-dose-will-be-at-lower-prices-than-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अब धर्मशिला अस्पताल में भी लगेगी स्पूतनिक-वी वैक्सीन, बाजार से कम कीमतों पर उपलब्ध होगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अब धर्मशिला अस्पताल में भी लगेगी स्पूतनिक-वी वैक्सीन, बाजार से कम कीमतों पर उपलब्ध होगा टीका
Mon, 12 Jul 2021 11:01 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:01 PM IST
सार
नारायणा हेल्थ के उत्तरी भारत के क्षेत्रीय निदेशक कमांडर नवनीत बाली ने कहा कि महामारी के इस दौर में जल्द से जल्द लोगों का टीकाकरण करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
Sputnik v
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस की स्पूतनिक-वी वैक्सीन अब दिल्ली के घर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशयलिटी अस्पताल में भी लगाई जाएगी। बुधवार से अस्पताल में इस वैक्सीन से टीकाकरण शुरू होगा। सरकार के नियमों के अनुसार, स्पूतनिक वैक्सीन की कीमत 1145 रुपये है, लेकिन अस्पताल इसे अपने खर्च पर लोगों के लिए एक हजार रुपये में उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
नारायणा हेल्थ के उत्तरी भारत के क्षेत्रीय निदेशक कमांडर नवनीत बाली ने कहा कि महामारी के इस दौर में जल्द से जल्द लोगों का टीकाकरण करना बहुत जरूरी है। कोविड से जारी संघर्ष में और तीसरी लहर से बचाव में वैक्सीनेशन कारगर उपाय है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए अस्पताल ने स्पूतनिक वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
जिन लोगों को यह टीका लगवाना है, उन्हें कोविन वेबसाइट पर स्लॉट बुक कराना होगा। केंद्र पर आने वाले लोगों को अपने साथ आधार कार्ड या अन्य मान्य फोटो आईडी कार्ड लाना होगा। अस्पताल में यह वैक्सीन बाजार से कम कीमत पर लगाई जाएगी।
विज्ञापन