फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Now Kejriwal will announce to provide 300 units of electricity free in Uttarakhand

अब उत्तराखंड में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा कर सकते हैं केजरीवाल, आज पहुंचेंगे देहरादून

Sun, 11 Jul 2021 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Jul 2021 12:38 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी दिल्ली के बाद जिन राज्यों में अपने लिए सबसे ज्यादा संभावनाएं देख रही है उनमें उत्तराखंड प्रमुख है। वह यहां के लोगों को मुफ्त बिजली-परिवहन का वादा कर सत्ता तक पहुंचना चाहती है।  
 

विज्ञापन
Now Kejriwal will announce to provide 300 units of electricity free in Uttarakhand
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वे यहां भी पंजाब की तरह सरकार बनने पर उत्तराखंड के लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा कर सकते हैं। उत्तराखंड पहुंचने के पहले ही उन्होंने यह सवाल कर पुष्कर सिंह धामी सरकार को परेशानी में डाल दिया है कि जो उत्तराखंड स्वयं बिजली पैदा करता है, और दूसरे राज्यों को बिजली निर्यात भी करता है, उसके अपने ही लोगों के लिए बिजली मुफ्त क्यों नहीं होनी चाहिए? केजरीवाल का यह सवाल राज्य में नई राजनीति की शुरुआत कर सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, आम आदमी पार्टी ने मुफ्त बिजली बिल, मुफ्त पानी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को अपना चुनावी हथियार बना रखा है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा कई अन्य तरह की छूट लोगों को दी जा रही है। अरविंद केजरीवाल अपना यही दिल्ली मॉडल गुजरात, उत्तर प्रदेश, पंजाब में जोर-शोर से भुना रहे हैं। वे लोगों से सवाल कर रहे हैं कि अगर दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली-पानी मिल सकता है तो यही काम देश के दूसरे राज्यों में क्यों नहीं हो सकता?  
विज्ञापन


अब उत्तराखंड की तैयारी
पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी की नजर उत्तराखंड पर है। वह यहां भी बिजली मुफ्त करने की घोषणा कर लोगों को आकर्षित करना चाहती है। अरविंद केजरीवाल के देहरादून पहुंचने से पहले उनके नेता कर्नल कोठियाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बिजली के मुद्दे पर सीएम आवास का घेराव कर इसके लिए माहौल बनाना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में बिजली की योजना
हालांकि, उत्तराखंड सरकार पहले ही अपने राज्य के गरीब नागरिकों को मुफ्त बिजली देने की योजना चला रही है। उत्तराखंड में गरीब नागरिकों को 100 यूनिट बिजली पूरी तरह मुफ्त मिलती है। इसके अलावा 101 यूनिट से 200 यूनिट तक खर्च करने वालों को बिजली बिल में 50 प्रतिशत तक की छूट देती है। इसके अलावा डेयरी-कृषि जैसे कई क्षेत्रों को सब्सिडी पर बिजली उपलब्ध कराई जाती है।  

‘देश पर मरने वाले मुफ्त योजनाओं पर नहीं मरेंगे’
उत्तराखंड भाजपा की नेता नेहा जोशी ने अमर उजाला से कहा कि यह देश पर जान देने वालों की धरती है। यहां के लोग आन-बान-शान के लिए अपनी जान लुटा देते हैं। यहां पर अरविंद केजरीवाल की मुफ्त की राजनीति नहीं काम करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार पहले ही अपने नागरिकों को बिजली  बिल में छूट दे रही है।


उन्होंने कहा कि यहां का युवा रोजगार और शिक्षा को प्राथमिकता देता है और उत्तराखंड सरकार अपने यहां इन्हीं चीजों को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि देहरादून की शिक्षा विश्व प्रसिद्ध है और देश के कोने-कोने से छात्र यहां पढ़ने आते हैं तो रोजगार के लिए लगातार टूरिंज्म-मेडिकल और इंजीनियरिंग की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed