{"_id":"3ae9c490-c1ef-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"two-brothers-raped-minor-girl-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों ने अगवाकर नाबालिग से किया गैंगरेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों ने अगवाकर नाबालिग से किया गैंगरेप
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2013 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में 17 साल की एक किशोरी को नाबालिग समेत तीन युवकों ने नशीला पदार्थ पिलाकर अगवा कर लिया। और फिर उसे अपने हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को घर के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को दबोच लिया। दोनों सगे भाई हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सरला (परिवर्तित नाम) परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके में रहती है। उसी घर में दोनों आरोपी भाई किराए पर रहते हैं।
पीड़िता के मुताबिक, 17 मई रात 8:30 बजे वह गली में अपने छोटे भाई को देखने के लिए निकली थी। इस बीच दोनों भाइयों ने एक अन्य युवक की मदद से उसको धोखे से कुछ नशीला पदार्थ पिलाकर अगवा कर लिया।
विज्ञापन
तीनों पीड़िता को एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां उन्होंने सरला के साथ गैंगरेप किया। इधर, परिवार सरला की तलाश में जुट गया। करीब 11:30 बजे दोनों भाई गली में खुद ही सरला को लेकर पहुंचे।
वहां दोनों ने बताया कि सरला ने शराब पी ली है, वह नशे में है। इस पर परिवार को यकीन नहीं हुआ। सुबह जब सरला को होश आया तो उसने परिवार को वारदात के बारे में बताया। परिवार ने मामले की शिकायत की।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद विजय (19) नामक आरोपी को दबोच लिया। विजय के 16 वर्षीय छोटे भाई को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
बंधक बनाकर गैंगरेप
शालीमार बाग इलाके में एक 25 वर्षीय महिला ने भाभी पर आरोप लगाया है कि उसने दो दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा और इस दौरान नशीला पदार्थ पिलाकर छह लोगों ने उससे दुष्कर्म किया।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला का मेडिकल टेस्ट कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।