फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   threat of terrorist attack at the Special Cell office

स्पेशल सेल कार्यालय पर आतंकी हमले की आशंका

Sun, 05 Jan 2014 12:41 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Sun, 05 Jan 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
threat of terrorist attack at the Special Cell office

आतंकी हमले के इनपुट्स मिलने के बाद दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


कार्यालय की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों की संख्या बढ़ाने के अलावा दिल्ली पुलिस के स्वात टीम के कमांडो को भी तैनात कर दिया गया है।
साथ ही बेरीकेड्स लगाकर  इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग से इनपुट्स मिले हैं कि आतंकी संगठन, स्पेशल सेल के कार्यालय पर हमला कर गिरफ्तार यासीन भटकल को छुड़ाने की फिराक में है।


इनपुट्स के मुताबिक इंडियन मुजाहिद्दीन के दो आतंकी कार्यालय पर हमला कर सकते हैं। गौरतलब है दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यासीन भटकल को रिमांड पर ले रखा है।
विज्ञापन


भटकल को लोधी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल के कार्यालय में रखा गया है। स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार आतंकी हमले के इस सप्ताह इनपुट्स मिले हैं।

जिसके बाद कार्यालय की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों की संख्या बढ़ाकर 25 कर दी गई है।

साथ ही स्वात टीम के भी कमांडो को तैनात कर दिया गया है। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों की तैनाती सादी वर्दी में भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed