{"_id":"39e82d8f8fff597022e5483f48d76777","slug":"sho-put-down-the-rape-victim-s-cloth","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना प्रभारी ने थाने में उतरवाए रेप पीड़िता के कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना प्रभारी ने थाने में उतरवाए रेप पीड़िता के कपड़े
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 05 Oct 2013 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के थाने में कपड़े उतरवाने के आरोप में उत्तम नगर थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है। परिजनों ने पुलिस आयुक्त से थाना प्रभारी की शिकायत की।
विज्ञापन
इसके बाद जिला पुलिस उपायुक्त ने थाना प्रभारी को निलंबित करके उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
उत्तम नगर निवासी 13 वर्षीय बच्ची के परिजनों ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात करके थाना प्रभारी भगवान सिंह की शिकायत की।
पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि 16 सितंबर को बेटी से दुष्कर्म हुआ था जिसकी शिकायत लेकर वे थाने पहुंचे।
शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी ने बेटी को कमरे में बुलाया और कपड़े उतरवा दिए। साथ ही, गलत हरकत करके बच्ची को धमकाकर भगा दिया।
कमरे से बाहर आकर बच्ची ने परिजनों को सारी बातें बताईं। पुलिस आयुक्त ने शिकायत को गंभीरता से लिया और जिला पुलिस उपायुक्त को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इस पर पुलिस उपायुक्त रणवीर सिंह ने भगवान सिंह को निलंबित करके विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।