{"_id":"5e9ee3d88ebc3e90b12deec4","slug":"seven-men-were-going-to-bihar-on-bicycles-and-were-stopped-by-the-police-on-their-way76","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल से बिहार जा रहे थे सात मजदूर, पुलिस ने बॉर्डर पर रोककर समझाया, राशन देकर वापस किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल से बिहार जा रहे थे सात मजदूर, पुलिस ने बॉर्डर पर रोककर समझाया, राशन देकर वापस किया
Wed, 22 Apr 2020 04:55 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 04:55 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉक डाउन के चलते रोजगार खत्म हो गया तो सात मजदूर मधुवनी, बिहार के लिए साइकिल से निकल पड़े। पुलिस ने उन्हें झील खुर्द बॉर्डर पर रोक लिया। पुलिस ने मजूदरों को समझाया और वापस अपने किराए के मकान में भेजा। पुलिस ने इन मजदूरों को राशन भी दिलवाया है।
विज्ञापन
हालांकि मकान मालिक ने इनसे किराया नहीं मांगा था। मकान मालिक का कहना है कि उसने परेशानी को समझते हुए किराया नहीं मांगा था। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार सातों मजदूर गड्ढा कॉलोनी, सुल्तानपुर गांव, फतेहपुरबेरी में रहते हैं। वह मधुवनी, बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
लॉक डाउन के दौरान उनको कोई रोजगार नहीं मिल रहा था। ऐसे में उन्होंने साइकिल मधुवनी, बिहार जाने की ठानी और सातों साइकिल से चल दिए। झील खुर्द बॉर्डर पर पुलिस पिकेट पर इनको रोक लिया। उन्हें कोरोना महामारी के बारे में समझाया और अपने घर में ही रहने को कहा।
विज्ञापन
पुलिस सीसीटीवी से कर रही है निगरानी
फतेहपुरबेरी थाना इलाके में दिल्ली हरियाणा के तीन बॉर्डर आया नगर, झील खुर्द और मांडी गांव बॉर्डर पड़ते हैं। इन बॉर्डरों पर सीसीटीवी लगा दिए है। इन सीसीटीवी का एक्सेस मोबाइल में ले लिया है। मोबाइल से ही बॉर्डरों पर नजर रखी जा रही है। हालांकि बॉर्डरों पर पुलिस स्टाफ भी तैनात रहता है। इन बॉर्डरों पर पहली बार सीसीटीवी लगाए गए हैं।