फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   स्विगी और जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉयज लगातार कर रहे हैं जरूरी उत्पादों की आपूर्ति

घरों तक ग्रॉसरी की हो रही है होम डिलीवरी 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
स्विगी और जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉयज लगातार कर रहे हैं जरूरी उत्पादों की आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, 18 अप्रैल।  जोमैटो और स्विगी के जरिये लॉकडाउन के दौरान रिटेल कंपनियां लोगों के घरों तक ग्रॉसरी पहुंचा रही हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे से लोगों को बचाए रखने के लिए रिटेल स्टोर की इस पहल से लोगों को मुश्किल वक्त में भी अपने दरवाजे पर ही जरूरी सामान की आपूर्ति हो रही है। रिटेल कंपनियों ने फूड चेन कंपनियों से करार किया है ताकि वक्त नियत वक्त पर लोगों के ऑर्डर की होम डिलीवरी की जा सके।  ग्रॉसरी की डिलीवरी करने वाले आकाश ने बताया कि अब ब्राउन बैग, उबर, विशाल मेगामार्ट और स्पेंसर सहित अन्य रिटेल आउटलेट्स के लिए घरों तक जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी एहतियात बरते जा रहे हैं, फिर भी सामान की डिलीवरी के दौरान भी कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है।  डिलीवरी ब्वॉय नवीन ने बताया कि वह भी रोजाना ग्रॉसरी आइटम की डिलीवरी दे रहे हैं। लेकिन, होम डिलीवरी का काम लॉकडाउन के दौरान शुरू करने वाले कुछ कर्मियों को पास न होने की वजह से परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।  नसीरपुर के पास स्थित एक रिटेल स्टोर के मैनेजर ने बताया कि ज्यातादर फूड आइटम के ऑर्डर मिल रहे हैं। सैनिटाजेशन से जुड़े उत्पादों की फिलहाल कमी हो जा रही है, लेकिन दोबारा स्टॉक पहुंचने पर सभी को आपूर्ति की जा रही है।  ------------- डिलीवरी ब्वॉय आकाश ने बताया कि कई बार रास्ते में रोका गया। उसके एक साथी के पास पास न होने पर सख्ती का भी सामना करना पड़ा। लेकिन जिनके पास बन चुके हैं, वह रोजाना होम डिलीवरी कर रहे हैं ताकि लॉकडाउन के दौरान लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।  ---------- सर्वेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed