फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   It takes half hour to cross delhi up border.

दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर सख्ती, पार करने में लगा आधा घंटा

Fri, 24 Apr 2020 05:55 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2020 05:55 AM IST
विज्ञापन
It takes half hour to cross delhi up border.
दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर वाहनों की कतार... - फोटो : अमर उजाला

 दिल्ली-यूपी बार्डरों पर बृहस्पतिवारोंं को भी वाहनों की लंबी लाइन देखी गई। दिल्ली-यूपी बार्डरों से दिल्ली से यूपी में जाने के लिए वाहन चालकों को आधा घंटा व उससे ज्यादा लग रहा था। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। कई लोग तो पुलिस पर अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आए।

विज्ञापन


दूसरी तरफ आजादपुर सब्जी मंडी में सुबह के समय जाम लग गया था। दोपहर में जाकर ये जाम खत्म हुआ था। यूपी में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार से पास अनिवार्य कर दिया गया था। इस कारण यूपी पुलिस सख्त चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पहले मोबाइल पर पास देख रही थी।
विज्ञापन


इसके बाद व्यक्ति का पहचान कराने वाले कागजात देखे जा रहे थे। इस कारण यूपी को एक व्यक्ति की चेकिंग में काफी समय लग रहा था। इस कारण बॉर्डरों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा लिंक रोड, नोएडा रोड व दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस पर यही हालत थे। नोएडा में एक मीडिया हाउस में सीनियर पद पर काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने नोएडा लिंक रोड से नोएडा में प्रवेश किया था।

उन्हें बॉर्डर से नोएडा में प्रवेश करने में ३० से ३५ मिनट लग गए थे। यूपी गेट पर भी पौने घंटे का समय लग रहा था। दूसरी तरफ दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी के आसपास स्थित मार्गों पर सुबह के समय जाम लग गया था।


आजादपुर मंडी से सुबह फल लाने वाले वाहन बाहर निकल रहे थे, जबकि सब्जी लाने वाले ट्रक आदि वाहन मंडी में प्रवेश कर रहे थे। इस कारण आसपास के मार्गोँ पर जाम लग गया था। दोपहर तक ही ये जाम खत्म हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed