फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   Husband escaped after shooting his wife during an argument

कहासुनी में पत्नी को गोली मारकर फरार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Husband escaped after shooting his wife during an argument
नई दिल्ली। वेलकम इलाके में कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। गोली महिला के पैर में लगी है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार महिला की पहचान सपना (४०) के रूप में हुई है। वह पति भुवनेश्वर, दो बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छज्जूपुर इलाके में रहती है। मंगलवार देर रात किसी बात पर सपना की पति से कहासुनी हो गयी।
विज्ञापन
इसी दौरान भुवनेश्वर पत्नी पर गोली चलाकर फरार हो गया। गोली सपना के पैर में लगी। परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि सपना ने अभी बयान नहीं दिया है। जिसकी वजह से कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उधर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही गोली चलाने के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed