फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   because of the fog, many planes are cancel

कोहरे का कहरः 200 विमान जमीन पर

Wed, 08 Jan 2014 08:22 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Jan 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
because of the fog, many planes are cancel

कोहरे का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार यातायात व्यवस्था पर पड़ रही है।

विज्ञापन


ट्रेनों की रफ्तार तो काफी धीमी हो ही गई है, हवाई यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है। इस वजह से यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं।

मंगलवार को भी रेलवे और विमानों पर कोहरे का व्यापक असर पड़ा। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का रनवे कोहरे से ढका रहा।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, सोमवार देर रात से मंगलवार तक 200 से अधिक विमान प्रभावित हुए। 124 विमान तो 15 मिनट से लेकर दो घंटे देरी से संचालित हुए।

इनमें दिल्ली से उड़ान भरने वाले 42 और दिल्ली आने वाले 82 विमान शामिल हैं। वहीं, पांच विमानों को निरस्त कर दिया गया।

मंगलवार को भी कृत्रिम दृश्यता में विमानों का संचालन किया गया। यही वजह है कि कुछ विमानों को रनवे पर उतरने के लिए हवा में चक्कर तो काटना पड़ा, लेकिन उन्हें अन्य एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट नहीं किया गया।

इसी तरह लो विजबिलिटी प्रोसीजर में 127 विमानों को संचालित किया गया।

अन्य दिनों के मुकाबले मंगलवार को सबसे ज्यादा ट्रेनें कोहरे की चपेट में आईं।

सुबह के वक्त जहां 58 ट्रेनें 2 घंटे से 25 घंटे तक लेट चल रही थीं, वहीं शाम को 30 ट्रेनें देरी से चलीं।

दिल्ली से 20 से अधिक ट्रेनों को परिवर्तित समय से चलाया गया। इस स्थिति में प्लेटफॉर्म पर हजारों यात्री परेशान होते दिखे।

लेट चलने वाली प्रमुख ट्रेनें
महानंदा एक्सप्रेस 26 घंटे लेट चली, तो ऊंचाहार 13 घंटे, रीवा 12, पूर्वा 12, संपूर्ण क्रांति 12, अवध-असम एक्सप्रेस 8, कानपुर शताब्दी 9, गोमती एक्सप्रेस 4, गुवाहाटी राजधानी 5, शिव गंगा 9, रांची गरीब रथ 5, महाकौशल 4 और रांची गरीब रथ 5 घंटे देरी से चलीं।
विज्ञापन


परिवर्तित समय से चलने वाली ट्रेनें
कानपुर शताब्दी शाम 3:55 बजे की जगह देर रात 12:30 बजे रवाना हुई। महानंदा एक्सप्रेस शाम 6:40 की जगह देर रात 11:55 बजे, पूर्वा शाम 4:20 की जगह 7:10 बजे, चेन्नई दुरंतो शाम 3:50 की जगह 6:30 बजे, हावड़ा राजधानी शाम 5 बजे की जगह 7 बजे के लिए निर्धारित की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed