फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   five-star hospital will be in haidarpur

हैदरपुर में बनेगा फाइव स्टार अस्पताल

Tue, 01 Oct 2013 02:29 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 Oct 2013 02:29 AM IST
विज्ञापन
five-star hospital will be in haidarpur

उत्तरी दिल्ली के हैदरपुर में पांच सितारा सुविधाओं से लैस अस्पताल बनेगा। एम्स के पैटर्न पर बनाए जाने वाले इस अस्पताल में सभी बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

 
उत्तरी दिल्ली नगर निगम करीब छह सौ करोड़ रुपये की लागत से यह अस्पताल बनाएगा। इसका निर्माण वित्तीय वर्ष 2017-18 तक करने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को स्थाई समिति ने अस्पताल के निर्माण की योजना को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन


स्थाई समिति की बैठक में योजना प्रस्तुत करते हुए अतिरिक्त आयुक्त (स्वास्थ्य) मयंक शर्मा ने बताया कि हैदरपुर में बनाए जाने वाला अस्पताल दिल्ली का सबसे आधुनिक अस्पताल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पूरी तरह वातानुकूलित होगा। तेरह मंजिल वाले इस अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी अन्य अस्पताल में स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। क्योंकि अस्पताल में एम्स की भांति सभी बीमारियों का इलाज करने की सुविधा होगी और सभी प्रकार के आपरेशन किए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि अस्पताल में आधुनिकतम चिकित्सीय उपकरणों का इस्तेमाल होगा। यह निजी अस्पतालों से किसी भी मायने में पीछे नहीं होगा।

अस्पताल में ऐलोपैथी  के साथ-साथ आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सा की भी सुविधा होगी।

करीब साढ़े सात एकड़ में बनाए जाने इस अस्पताल में दो मंजिल अंडरग्राउंड होगी जिनका पार्किंग सुविधा के लिए उपयोग किया जाएगा।

अस्पताल में मरीजों के परिजनों के रहने की भी व्यवस्था होगी। दूसरी ओर उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी और हिंदूराव अस्पताल में खाली स्थान पर भी आधुनिक सुविधाओं से लैस वातानुकूलित ब्लॉक बनाए जाएंगे।

प्रस्तावित अस्पताल की खूबियां
600 करोड़ की लागत से बनेगा अस्पताल
वित्तीय वर्ष 2017-18 तक निर्माण का लक्ष्य
तेरह मंजिल ऊंची होगी इमारत, दो मंजिल अंडरग्राउंड
साढ़े सात एकड़ में बनेगा अस्पताल
एम्स की तरह सभी बीमारियों के इलाज की व्यवस्था
एलोपैथी, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सा की सुविधा
परिजनों के रहने की होगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed