फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   fight over ticket distribution in BJP

भाजपा के टिकट बंटवारे पर घमासान

Mon, 11 Nov 2013 12:58 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Mon, 11 Nov 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
fight over ticket distribution in BJP

भाजपा में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा है। एक दर्जन से अधिक विधानसभा में दावेदारों ने तो मोर्चा खोल ही दिया है, साथ ही कई वर्ग वोट प्रतिशत के हिसाब से प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से भी नाराज हैं।

विज्ञापन


लिस्ट में उत्तरांचली, पूर्वांचली, सिंघी और महिलाओं की कम भागीदारी को लेकर भी पार्टी पर सवाल उठ रहे हैं।

सभी वर्गों को भागीदारी देने के संबंध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल का कहना है कि पार्टी ने पूर्वांचल के लोगों को पिछले बार के मुकाबले दो सौ फीसदी ज्यादा प्रतिनिधित्व दिया है।
विज्ञापन


इस बार चार पूर्वांचली चुनाव लड़ रहे हैं, पिछली बार केवल दो ही प्रत्याशी थे। यह अलग बात है कि भाजपा के सर्वे में ही 70 में से 27 सीट ऐसी हैं, जहां इनके 25-39 प्रतिशत मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, दिल्ली के चुनाव प्रभारी नितिन गडकरी भी कई बार कह चुके हैं कि प्रतिनिधित्व के हिसाब से टिकट मिलेगा।

विजय गोयल ने महिलाओं की भागीदारी के बारे में कहा कि इस बार सौ प्रतिशत अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा। 58 सीटों की घोषणा में 4 महिला प्रत्याशी हैं।

अभी आठ सीटों का ऐलान बाकी है। अगली सूची में एक-दो महिलाओं को टिकट मिल सकता है।

अगर दो सीट महिला उम्मीदवारों को दी जाती हैं तो पिछली बार के मुकाबले दो महिला प्रत्याशी ज्यादा होंगी। यह जरूर है कि हर विधानसभा में 50 हजार से ज्यादा महिला मतदाता हैं।

टिकटों को लेकर उत्तराखंड के लोग भी काफी नाराज हैं। दिल्ली प्रदेश उत्तराखंड के सह संयोजक विजय ढौढ़ियाल ने कहा कि बुराड़ी, पालम, पटपड़गंज, लक्ष्मीनगर, नई दिल्ली, देवली समेत एक दर्जन सीट ऐसी हैं, जहां उत्तराखंड के लोग हार-जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


लेकिन इस बार पार्टी ने पहाड़ के लोगों को महज एक सीट देकर दरकिनार कर दिया है।

वहीं, पूर्वांचली नेता पूनम आजाद ने कहा कि छठ पर राजनीति करने तो सभी पहुंच जाते हैं, लेकिन जब टिकट देने की बारी आती है तो चुप्पी साध लेते हैं।

विकासपुरी, द्वारका, पटपड़गंज समेत 15 से अधिक सीटों पर उनके समाज की दावेदारी थी, लेकिन उन्हें केवल चार सीटें ही मिलीं।

उधर, राजधानी का सिंधी समाज भी खासा नाराज है। आदर्श नगर विधानसभा से टिकट की मांग को लेकर सिंधी नेता महेंद्र सिंह पाल पम्मा व एकन चावला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed