{"_id":"370211bcc5656f1c625c30cbfd943ea4","slug":"fictitious-organizations-running-in-name-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के नाम पर चल रहा फर्जी संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के नाम पर चल रहा फर्जी संगठन
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Nov 2013 08:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी के नाम पर गुजरात में एक फर्जी संगठन चलाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य व कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जीवाड़े का का मामला दर्ज किया है।
साथ ही, एक टीम गठित करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वोरा ने आयुक्त बीएस बस्सी को इस बाबत शिकायत दी थी।
आयुक्त के निर्देश पर आर्थिक अपराध शाखा ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हाल ही में पार्टी को पता चला है कि गुजरात निवासी जीएस वर्मा अहमदाबाद में राजीव गांधी कांग्रेस सोशल ऑर्गेनाइजेशन के नाम से संगठन चलाता है।
उसने संगठन के पते में कांग्रेस मुख्यालय 24, अकबर रोड लिखा हुआ है।
साथ ही, लेटर हेड पर सोनिया गांधी व राजीव गांधी की फोटो लगा रखी है।
इस संगठन से कांग्रेस पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। सोनिया गांधी व राजीव गांधी के नाम का उपयोग करके धोखाधड़ी की जा रही है।