{"_id":"5eb15c428ebc3e90294c3566","slug":"extension-of-last-date-for-submission-o-online-form-for-inderprasth-university26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीयू में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने लॉक डाउन को देखते हुए दाखिले के लिए जारी ऑनलाइन आवेदन की तिथि को आगे बढ़ा दिया हैै। अब आईपीयू के विभिन्न कोर्सेज में दाखिले केलिए 25 मई तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
यह तीसरा मौका है जब प्रशासन ने आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 17 अप्रैल को तिथि बढ़ाकर पांच मई किया गया था। वहीं सीईटी(कॉमन एंंट्रेस टेस्ट) केशेड्यूल में भी बदलाव होगा।
पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार सीईटी का शेड्यूल 20 मई से 30 मई तक केलिए निर्धारित किया गया था। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण लॉक डाउन को 17 मई तक बढ़ाया गया है। ऐसे में प्रशासन ने छात्रों की सहूलियत के कारण आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
मेरिट आधारित, राष्ट्रीय स्तर केटेस्ट आधारित, व सीईटी(एंट्रेस टेस्ट) आधारित सभी पाठ्यक्रमों में 25 मई तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत तीन मार्च को हुई थी और यह 30 मार्च को समाप्त होनी थी। प्रशासन ने आवेदकों को सभी विस्तृत अपडेट के लिए वेबसाइट www.Ipu.ac.in देखते रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन