{"_id":"5eccfd4e8ebc3e90906155fe","slug":"constable-beat-up-women-video-goes-viral17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों ने महिलाओं को पीटा, वीडियो वायरल होने पर किए गए लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों ने महिलाओं को पीटा, वीडियो वायरल होने पर किए गए लाइन हाजिर
Tue, 26 May 2020 04:58 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
सिपाहियों ने महिलाओं को पीटा
- फोटो : amar ujala
कोरोना महामारी में लोगों की मदद कर जहां दिल्ली पुलिस ने मानवता का मिसाल पेश की, वहीं सोमवार रात शास्त्री पार्क इलाके में पुलिसकर्मियों की बर्बरता का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दो पुलिसकर्मी सरेराह महिलाओं की लाठी डंडे से पिटाई कर उन्हें बेसुध कर दिया। आला अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो शास्त्री पार्क इलाके की है। सोमवार रात करीब नौ बजे गश्त कर रहे शास्त्री पार्क थाने के सिपाहियों संजीव और जयचंद को सरकारी जमीन पर झुग्गी बनाए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दोनों वहां पहुंचे। जहां मुन्नी बाई व उसके परिवार वालों को झुग्गी बनाते हुए देखा। संजीव ने उन्हें काम करने से रोक दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इससे गुस्साए महिला व उसके परिवार वाले हंगामा शुरू कर दिया और सिपाहियों के साथ हाथापाई करने लगे। इस दौरान उनलोगों ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी। जिस पर सिपाही ने भी महिला की लाठी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सिपाहियों ने थाने में अन्य पुलिसकर्मियों को मदद के लिए बुलाया। घटना में मुन्नीबाई उसकी बेटी सोनी और सिपाही संजीव घायल हो गया। इस बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।