{"_id":"46a54995cffdf32cabdc8e930cd72e7a","slug":"congress-social-media-platform-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म तैयार
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Nov 2013 01:58 AM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस का सोशल मीडिया का प्लेटफार्म तैयार हुआ है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की उपलब्धियों और कांग्रेस प्रत्याशी से रूबरू कराने के लिए एक वेबसाइट (www.delhi2013.org) बनाई गई है तो फेसबुक पर पेज बनाने के साथ ही ट्विटर, यूट्यूब और वाट्सऐप पर भी संपर्क किया जा रहा है।
एनएसयूआई प्रवक्ता संजय पोद्दार ने बताया कि वेबसाइट पर दिल्ली सरकार की सेक्टरवाइज उपलब्धियों के अलावा हर विधानसभा के प्रत्याशी की जानकारी दी गई है।
वहीं फेसबुक में अचीवमेंट्स ऑफ दिल्ली गवर्नमेंट पर समर्थकों को जोड़ा जा रहा है।
ट्विटर पर @MyDelhi2013 and @Dilli2013 हैंडल्स हिंदी व अंग्रेजी के लिए बनाए हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए काम करने वाले संजय पोद्दार बताते हैं कि वाट्सऐप में भी ग्रुप बनाया है। इतना ही नहीं यूट्यूब चैनेल दिल्ली 2013 के नाम से बनाया गया है।
विज्ञापन
इसमें चुनाव प्रचार से जुड़े फोटो और वीडियो डाले जा रहे हैं।