फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   congress election Pools with demand of full state status

पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग के साथ कांग्रेस की चुनावी ताल

Mon, 28 Oct 2013 12:49 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Mon, 28 Oct 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
congress election Pools with demand of full state status

दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग के साथ कांग्रेस चुनाव में ताल ठोंकने जा रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने मंगोलपुरी रैली में इसका इशारा भी किया।

राहुल गांधी से गुजारिश करते हुए मुख्यमंत्री ने इसकी कई वजह भी गिनाईं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस का चुनावी विजन डॉक्यूमेंट भी आम लोगों के सामने पेश किया।

मंच पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने राहुल गांधी से सीधा संवाद करते हुए कहा कि राहुल जी, दिल्ली में एक बड़ी दिक्कत है। यहां कई एजेंसियां काम करती हैं।

दिल्ली सरकार के अलावा यहां केंद्र सरकार, उपराज्यपाल, एमसीडी व डीडीए का आदेश भी चलता है।

इससे काफी दिक्कतें आ रही हैं। मसलन, अनधिकृत कॉलोनियों को पास करने में चार वर्ष का समय लग गया। अगर काम सिर्फ दिल्ली सरकार के हाथ मे होता कि काफी पहले इस काम को पूरा कर लिया जाता।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से गुजारिश की कि जिस तरह भी संभव हो, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।

हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली पुलिस और सुरक्षा-व्यवस्था का मामला नहीं उठाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हमें सत्ता मिलती है तो स्किल डेवलमेंट पर जोर होगा। इसे लाडली योजना से भी जोड़ा जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार मिलने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जलापूर्ति सिस्टम में भी सुधार होगा। वहीं, भागीदारी योजना को दूसरे चरण में ले जाकर आम लोगों को सरकार में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले पांच साल के भीतर हम दिल्ली को इतना विकसित करेंगे कि यहां कोई भूखा नहीं रहेगा। सबके पास अपना घर होगा। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed