{"_id":"d8c02451acc371eb447efd3ff03b3603","slug":"attack-on-congress-at-water-board-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल बोर्ड घोटाले को लेकर कांग्रेस पर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल बोर्ड घोटाले को लेकर कांग्रेस पर वार
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Nov 2013 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने दिल्ली जल बोर्ड के उजागर हुए मीटर घोटाले को लेकर कांग्रेस पर वार किया है।
विज्ञापन
भाजपा का आरोप है कि पिछले माह पानी के चार लाख नए मीटर लगाने के लिए मंगाए गए टेंडर की शर्तें कुछ कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली बनाई गईं।
पार्टी ने मांग की है कि मामले में सीबीआई मुख्यमंत्री से पूछताछ करे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने प्रेसवार्ता में कहा कि सीबीआई को चाहिए कि वह इस नए घोटाले को देखे और मुख्यमंत्री व जल बोर्ड की अध्यक्ष शीला दीक्षित से नए टेंडर और पुराने घोटालों के बारे में सवाल करे।
उन्होंने बताया कि जल बोर्ड से जानकारी मिली है कि चार लाख नए मीटर लगाने के लिए अक्तूबर 2013 में नए टेंडर मंगाए गए थे और शर्तें ऐसी बनाई गई हैं कि वे दो खास कंपनियों के पक्ष में हों। उन कंपनियों को पहले भी ठेका दिया गया था।
विज्ञापन
गोयल ने आरोप लगाया कि साढ़े छह हजार रुपये प्रति मीटर की दर से लगाए जा रहे चार लाख मीटरों की योजना में भारी घोटाला हुआ है। क्योंकि इसकी वास्तविक लागत प्रति मीटर केवल साढ़े तीन हजार है। सीबीआई ने इस मामले में अब प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि भाजपा बहुत पहले ही इस घोटाले की आशंका जता चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने नांगलोई, मालवीय नगर और महरौली की जल परियोजनाओं से संबंधित ब्योरे को भी तुरंत सार्वजनिक करने की मांग की।