फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   After questioning, mla Prakash Jarwal and Kapil Nagar have been arrested

विधायक प्रकाश जरवाल और साथी कपिल नागर गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
After questioning, mla Prakash Jarwal and Kapil Nagar have been arrested
नई दिल्ली। दक्षिण जिला पुलिस ने डाक्टर राजेन्द्र भारी खुदकुशी मामले में देवली से आम आदमी पार्टी विधायक प्रकाश जरवाल व उनके  खास साथी कपिल नागर को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को साकेत इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विधायक जरवाल व उसके साथी के खिलाफ शुक्रवार को गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। दोनों से पुष्प विहार, साकेत स्थित स्पेशल स्टाफ के कार्यालय में देर रात तक पूछताछ हो रही थी। विधायक व उसके साथी के खिलाफ सबूत मिलने के बाद ये कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि विधायक प्रकाश जरवाल व उनके साथी कपिल नागर को साकेत इलाके से पकड़ा गया। दोनो को पुष्प विहार, साकेत स्थित जिल के स्पेशल स्टाफ के कार्यालय लाया गया। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीडि़त डॉक्टर राजेन्द्र भाटी के परिवार के एक सदस्य और डॉक्टर के एक साथी के कोर्ट में १६४ के तहत बयान कराए गए थे। दोनों ने ही विधायक जरवाल व उसके साथी के खिलाफ बयान दिया था।
इसके बाद पुलिस ने दोनों ने पूछताछ में शामिल होने के लिए दो बार नोटिस भेजा था। मगर दोनों ही पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। दक्षिण जिले की गई पुलिस टीमें प्रकाश व उसके साथी को पकडऩे लिए कई दिनों से दबिश दे रही थीं। विधायक ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होनी है। मामला दर्ज होने के बाद विधायक ने कहा था कि उसके खिलाफ गलत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। उसे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। राजेन्द्र राजेन्द्र भाटी ने देवली में अपने घर पर १८ अप्रैल को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। डाक्टर भाटी के पास से बरामद सुसाइड नोट में विधायक व उसके साथी का नाम था।
डाक्टर ने सुसाइड नोट में लिखा था कि उसके टैंकर दिल्ली जल बोर्ड में लगे हुए थे। विधायक व उसके साथी पैसे मांगते थे। पैसे नहीं देने पर बोर्ड से टैंकर को हटाने की धमकी देते थे। पीडि़त परिवार ने विधायक द्वारा धमकाने की वीडियो क्लीपिंग भी पुलिस को दी थी। इसके बाद विधायक जरवाल व कपिल नागर के खिलाफ नेबसराय थाने में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed