फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   absconding corona positive attested

एलएनजेपी अस्पताल से फरार हुआ कोरोना पाजिटीव सोनीपत से पकड़ा - संपर्क में आए लोगों का पता किया जा रहा है - आरोपी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
absconding corona positive attested
एलएनजेपी अस्पताल से फरार हुआ कोरोना पाजिटीव सोनीपत से पकड़ा - संपर्क में आए लोगों का पता किया जा रहा है - आरोपी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, १8 अप्रैल। दिल्ली के लोक नायक अस्पताल से फरार हुए २२ वर्षीय कोरोना पॉजिटीव युवक को राय, सोनीपत हरियाणा से पकड़ लिया गया है। उसे शनिवार सुबह दिल्ली ले आया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही और पता किया जा रहा है कि वह फरारी के दौरान कितने लोगों के संपर्क में आया था। वह दिल्ली से राय, सोनीपत कैसे पहुंचा था। मध्य जिला डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह अस्पताल से भागने के बाद कितने लोगों के संपर्क में आया था। पता करने के बाद संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से गांव पालदी खुर्द, थाना राय जिला सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला आरोपी सुमित(२२, बदला हुआ नाम) लोक नायक अस्पताल में भर्ती था। वह अस्पताल के कोविड-१९ केयर वार्ड नंबर-३१ मे एडमिट था। उसे कोरोना संदिग्ध होने पर १० अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका अस्पताल में टेस्ट कोरोना पॉजिटीव आया था। सुमित मौका लगते ही १६ व १७ अप्रैल की रात अस्पताल के वार्ड से फरार हो गया था। इससे गृहमंत्रालय समेत दिल्ली पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी को पकडऩे के लिए मध्य जिला डीसीपी की ओर से इसकी सूचना दिल्ली के सभी थानाध्यक्षों को दी गई। साथ में पूरे देश में लुकआउट जारी करते हुए सभी राज्यों के एसएसपी को सूचना दी गई थी।  मध्य जिले के कम्युनिकेशन विभाग द्वारा एसएसपी सोनीपत व राय, सोनीपत थानाध्यक्ष को भी विशेष रूप से सूचना दी गई थी। मध्य जिला डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि दिल्ली पुलिस की दिल्ली पुलिस ने राय, सोनीपत पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ा है। आरोपी को शनिवार सुबह दिल्ली ले आया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि कितने लोगों के संपर्क में आया था। आरोपी ने शुरूआती पूछताछ में बताया कि वह बहुत ज्यादा परेशान हो गया था, इस कारण वह अस्पताल से फरार हो गया था। पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि लॉकडाउन के दौरान आरोपी राय, सोनीपत कैसे पहुंच गया। ---- पुरुषोत्तम वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed