{"_id":"137-40935","slug":"New-Delhi-40935-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पर बरसीं सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पर बरसीं सीएम
New Delhi
Updated Mon, 02 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि विपक्ष के पास न तो कोई विकास की योजना है और न ही कोई मुद्दा। यह विभाजित परिवार है जो फूट से घिरा है। पिछले 15 वर्ष में दिल्ली सरकार ने बेहतरीन काम किया। यही वजह है कि अन्य राज्यों से दिल्ली में आने वाले लोग कांग्रेस परिवार का अंग बन गए हैं।
संगम विहार में आयोजित रैली में शीला दीक्षित ने कहा कि उनसे पहले की भाजपा की सरकार ने विकास और प्रगति के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने पांच साल में तीन मुख्यमंत्री बदलकर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। आज वे लोग अविश्वसनीय वादे कर रहे हैं। उनका मकसद राजनीतिक फायदा उठाने के लिए लोगों को गुमराह करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार दिल्ली की छवि सुधार रही है। सरकार ने जो भी निर्णय लिए, उनके पीछे हुई राजनीतिक फायदे की चिंता नहीं थी, जबकि प्रमुख विपक्षी दल बढ़ा चढ़ाकर नामुमकिन घोषणाएं कर रहा है। शहरी विकास मंत्री अरविंदर सिंह ने कहा कि सरकार अनधिकृत कॉलोनियों को योजनाबद्ध तरीके सेे विकसित बनाना चाहती है, जबकि नगर निगम में काबिज भाजपा अनधिकृत कॉलोनियों को पास कराने की इच्छुक नहीं है। वह ले-आउट प्लान के काम में जान बूझकर देरी कर रही है। रैली में सांसद रमेश कुमार, जिला अध्यक्ष जगप्रवेश कुमार, पूर्व विधायक टेक चंद शर्मा और शीश पाल विधूूड़ी भी मौजूद थे।