{"_id":"137-39948","slug":"New-Delhi-39948-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूब रही महिला की सिपाही ने बचाई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूब रही महिला की सिपाही ने बचाई जान
New Delhi
Updated Tue, 13 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। आगरा नहर में डूब रही महिला को एक बहादुर सिपाही ने जान पर खेलकर बचा लिया। पुलिस अधिकारियों ने सिपाही को पुरस्कृत करने का फैसला किया है। पुलिस उपायुक्त पी करुणाकरण ने बताया कि, सिपाही राजेश 6 अगस्त को मीठापुर चौक पिकेट पर तैनात था। सुबह आठ बजे एक शख्स ने उसे बताया कि एक महिला आगरा नहर में गिर गई है। यह सुनते ही राजेश तुरंत भागकर उस जगह पर पहुंचा और वर्दी सहित नहर में छलांग लगा दी और महिला को डूबने से बचा लिया। महिला को बाहर निकालने के बाद उसने उसका प्राथमिक उपचार किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद महिला की जान बच गई। महिला की पहचान मोलरबंद निवासी रामदेव की पत्नी देवी कुमारी (55) के रूप में हुई। उसने पुलिस को बताया कि वह नहर के पास बैठी हुई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई।
विज्ञापन