फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   डीयू में अशक्त छात्रों की पढ़ाई भी हाईटेक

डीयू में अशक्त छात्रों की पढ़ाई भी हाईटेक

Tue, 13 Aug 2013 05:34 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Tue, 13 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में अशक्त छात्रों की पढ़ाई और भी हाईटेक होने वाली है। इन छात्रों को ऐसे सॉफ्टवेयर के जरिये पढ़ाया जाएगा जिससे वह अपने विषयों की बारीकियों को आसानी से समझ सकें। इसके लिए डीयू प्रशासन ने प्रत्येक कॉलेज को मैथ रीड, मैथ एमएल, वर्चुअल पेंसिल, मैथ प्लेयर और टेलर फ्रेम विद अर्थमैटिक खरीदने को कहा है। डीयू में अशक्त छात्रों (पीडब्लूडी - पर्सन विद डिसएबिलिट) के लिए चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई आसान होने जा रही है। खासकर गणित की पढ़ाई के लिए सॉफ्टवेयर का सहारा लिया जा रहा है। मैथ रीडर, वर्चुअल पेंसिल (टूल जिससे गणित की समस्याएं हल होती हैं), एबेकस और स्पर्श ज्यामितीय किट का प्रयोग पढ़ाई के लिए होगा। डीयू की रजिस्ट्रार अलका शर्मा ने कॉलेजों को दुर्बल दृष्टि वाले छात्रों के लिए बिल्डिंग मैथमेटिक्ल ऐबिलिटी (फाउंडेशन कोर्स) की रीमेडियल (सुधारात्मक) कक्षाओं के लिए विशेष इंतजाम करने को कहा है। ऐसे अशक्त छात्र जिनको बिल्डिंग मैथमेटिकल ऐबिलिटी और साइंस एंड लाइफ फाउंडेशन कोर्स को पढ़ना संभव न हो उन्हें मैथमेटिकल एवेयरनेस व हिस्ट्री ऑफ साइंस वैकिल्पक कोर्स को ऑफर करना होगा। इतना ही सुनने में अक्षम छात्रों को डीयू के समान अवसर प्रकोष्ठ (ईओसी) के सहयोग से सांकेतिक भाषा दुभाषिए भी उपलब्ध कराए जाएंगे। अशक्त छात्रों के लिए विशेष ओरिंएटेशन प्रोग्राम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed