{"_id":"137-39454","slug":"New-Delhi-39454-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक नागरिक को लूटने वाले छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक नागरिक को लूटने वाले छह गिरफ्तार
New Delhi
Updated Sat, 03 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। पाकिस्तान से भारत आए 70 वर्षीय बुजुर्ग को शिकार बनाने वाले जहरखुरानी गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुजुर्र्ग मुरादाबाद, यूपी स्थित रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। आईएसबीटी कश्मीरी गेट बस अड्डे पर वह जहरखुरानी का शिकार हो गए थे। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सिंधु पिल्लई के अनुसार, पाक के कराची निवासी मोहम्मद नबी एक जुलाई को भारत आए थे। वह रिश्तेदारों से मिलने मुरादाबाद जा रहे थे। मोहम्मद नबी आईजीआई एयरपोर्ट से कश्मीरी गेट आईएसबीटी पहुंचे और वहां से आनंद विहार बस अड्डे जा रहे थे। एक व्यक्ति ने उनसे दोस्ती बढ़ाकर ऑटो में बैठा लिया और रास्ते में कोल्डड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गए। बदमाश उनके बैग से 100 रुपये के दस पाकिस्तानी नोट और 18500 भारतीय रुपये ले गए थे और उन्हें गाजियाबाद में फेंक दिया था। मामला दर्जकर आईएसबीटी कश्मीरी गेट चौकी प्रभारी अमित कुमार ने तफ्तीश शुरू की तो बुजुर्ग से चुराए गए सामान के साथ असारू उर्फ नजीर को गिरफ्तार किया था। उसने बताया था कि उसके साले आसिफ और दोस्तों का जहर खुरानी का गिरोह है। इसके बाद पुलिस की टीम ने आसिफ, साहिद, नुरूद्दीन, मुजाहिर और नाजिर को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ऑटो, नशे की गोलियां, 12 मोबाइल फोन, चार घड़ियां, भूटान करेंसी के चार नोट, यूएई सरकार के सिक्के, केट्टा और चाकू बरामद किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से जहरखुरानी के कई मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन