{"_id":"137-39307","slug":"New-Delhi-39307-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर लौटे एलबीएस अस्पताल के डॉक्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पर लौटे एलबीएस अस्पताल के डॉक्टर
New Delhi
Updated Wed, 31 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। सुरक्षा व अन्य मांगें माने जाने के आश्वासन के बाद पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर मंगलवार दोपहर बाद काम पर लौट आए। रविवार की रात अस्पताल में हुए हंगामे के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम ठप कर दिया था। एलबीएस रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के प्रेसिडेंट डॉ. शालीन तिवारी ने बताया कि, मंगलवार को प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) से साथ हुई बैठक के बाद काम पर लौटने का फैसला लिया गया। प्रधान सचिव ने रेजिडेंट डॉक्टरों को भरोसा दिलाया है कि अगले कुछ दिनों में वे स्वयं अस्पताल पहुंच कर सुरक्षा व अन्य कमियों का जायजा लेंगे। गौरतलब है कि, रविवार रात अस्पताल में एक मरीज के तीमारदारों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया था, इसके बाद डॉक्टरों ने काम काज ठप कर दिया था। अस्पताल-प्रशासन के साथ आरडीए की बैठक बेनतीजा रहने के बाद मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में प्रधान सचिव के साथ डॉक्टरों की बैठक हुई।
विज्ञापन