फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   हनुमान मंदिर से उड़ाया लाखों रुपये का माल

हनुमान मंदिर से उड़ाया लाखों रुपये का माल

Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। ज्योति नगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर में बुधवार देर रात चोरों ने प्राचीन हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर लाखों रुपये और कीमती सामान उड़ा लिया। बदमाशों ने उत्तराखंड पीड़ितों के लिए दानपात्र में इकट्ठा की गई करीब 1.50 लाख की सहायता राशि को भी नहीं छोड़ा। तड़के मंदिर के पुजारी पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, घटना डी-1, अशोक नगर, रेलवे फाटक के पास वाले प्राचीन हनुमान मंदिर में हुई। नंद नगरी निवासी पुजारी अमित पांडेय बुधवार रात करीब 10 बजे मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए। वृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे वह जब वह मंदिर पहुंचे तो पिछले गेट का ताला और दानपात्र टूटा हुआ था। मंदिर से पीतल के पांच घंटों के अलावा एक एलसीडी और अन्य कीमती सामान गायब था। मंदिर समिति के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों उत्तराखंड पीड़ितों के लिए यहां यज्ञ किया गया था। इसके बाद पीड़ितों की मदद के लिए दानपात्र में सहायता राशि एकत्रित की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed