{"_id":"137-35834","slug":"New-Delhi-35834-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में भी होनी थी स्पॉट फिक्सिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद में भी होनी थी स्पॉट फिक्सिंग
New Delhi
Updated Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। अजीत चंदीला को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 17 मई को हैदराबाद में खेले गए आईपीएल मैच में भी फिक्सिंग करनी थी। इसके लिए उसने पटियाला के बुकी दीपक से चार अप्रैल को 15 लाख रुपये एडवांस में ले लिए थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चंदीला को 15 मई को मुंबई में ही गिरफ्तार कर लिया, जिस कारण हैदराबाद के मैच में फिक्सिंग नहीं हो पाई। विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव के अनुसार, चंदीला बुकीज के चार ग्रुपों के संपर्क में था। उसने फिक्सिंग के लिए हर ग्रुप से पैसे ले लिए थे।
तफ्तीश में पता चला है कि बुकी आदि से बात करने के लिए चंदीला अलग से तीन मोबाइल फोन रखता था। गिरफ्तार बुकी सुनील भाटिया ने खुलासा किया है कि वर्ष 2007-08 में खेले गए इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) के मैच भी फिक्स थे। हालांकि, बाबू राव यादव ने पूछताछ में ऐसा कुछ नहीं बताया है। आईसीएल में बाबू राव पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद उसने बुकी सुनील भाटिया से संपर्क किया और किसी टीम में चयन करवाने के लिए कहा। सुनील भाटिया की बांग्लादेश के खिलाड़ियों में अच्छी पैठ है। वह बीपीएल में खिलाने के लिए बाबू राव को बांग्लादेश ले गया।
सुनील भाटिया ने खुलासा किया है कि उसकी बांग्लादेश के दो खिलाड़ियों से गहरी दोस्ती थी। ऐसे में माना जा रहा है कि सुनील ने बीपीएल के मैच भी फिक्स करवाए होंगे। विशेष पुलिस आयुक्त का कहना है कि बांग्लादेश दिल्ली पुलिस की जांच के दायरे में नहीं आता। अत: वे तफ्तीश नहीं करेंगे। पुलिस ने कहा है कि स्पॉट फिक्सिंग में अभिनेता विंदू दारा सिंह और मुंबई के बुकी रमेश व्यास की कथित भूमिका सामने नहीं आई है।