{"_id":"137-35780","slug":"New-Delhi-35780-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडका गांव तक आज से दौड़ने लगेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडका गांव तक आज से दौड़ने लगेंगी बसें
New Delhi
Updated Wed, 22 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच बनाने वाली क्लस्टर योजना की ऑरेंज बसें बुधवार से मुंडका गांव को जोड़ेंगी। क्लस्टर नंबर-3 के रूट नंबर-219 पर बसों की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर नांगलोई के विधायक डा. विजेंद्र सिंह करेंगे। रूट पर 15 बसें चलेंगी, जो पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होकर बर्फखाना, किशनगंज रेलवे स्टेशन, दयाबस्ती, जखीरा, रामपुरा, पंजाबी बाग टर्मिनल, रोहतक रोड, मादीपुर मेट्रो स्टेशन, पीरागढ़ी चौक, उद्योग नगर व नांगलोई होते हुए मुंडका गांव पहुंचेगी। इस बस में सवार होकर नांगलोई व पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के अलावा कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन भी पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन