{"_id":"137-35287","slug":"New-Delhi-35287-137","type":"story","status":"publish","title_hn":" रेवाड़ी डकैती के पांच आरोपी दिल्ली में दबोचे गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी डकैती के पांच आरोपी दिल्ली में दबोचे गए
New Delhi
Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। हरियाणा में रेवाड़ी इलाके के बुदोली गांव में डकैती के मामले में दिल्ली की पुलिस क्राइम ब्रांच ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान यासीन (33 वर्ष), सोनू (23 वर्ष), बाबूराम (22 वर्ष), जियालाल (22 वर्ष) और दीपचंद (24 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटा गया करीब सात लाख रुपये का माल और वारदात में इस्तेमाल टाटा-407 टेंपो भी बरामद किया है। पुलिस इस मामले में गैंग के सरगना समेत कई अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि रेवाड़ी क्षेत्र में डकैती डालने वाले बदमाशों के सोनिया विहार इलाके में आने की सूचना थी। इस पर पुलिस ने सभापुर गांव में पांच आरोपियों को दबोच लिया। बदमाशों ने बताया कि उनका सरगना पवन कबाड़ी है, जो सोनिया विहार इलाके रहता है। पांच मई को उसके इशारे पर गैंग के करीब 20 लोग शास्त्री पार्क में इकट्ठा हुए। वहां योजना बनाकर टाटा-407 और दो मारुति ईको कार से सभी रेवाड़ी पहुंचे। महेंद्रगढ़ रोड पर बुदोली गांव में बिजली के तार के गोदाम पर सभी ने धावा बोल दिया। वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया। टेंपो में माल लोड कर सभी वापस दिल्ली आ गए।