फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के विरोध में डीयू शिक्षक संघ

चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के विरोध में डीयू शिक्षक संघ

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने इस सत्र से शुरू होने जा रहे चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम पर विरोध तेज करते हुए कुलपति को हटाने की मांग रखी है। खुले आसमान के नीचे रविवार को हुई डूटा की बैठक में विरोध के दस बिन्दू भी रखे गए। डूटा सदस्यों का कहना है कि चार वर्षीय प्रोग्राम के चलते उच्च शिक्षा का निजीकरण व बाजारीकरण हो जाएगा। इससे आम परिवारों के बच्चे शिक्षा से महरूम हो जाएंगे। सदस्यों ने भारत सरकार से चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम को शुरू होने से रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

डूटा अध्यक्ष अमर देव शर्मा के अनुसार, रविवार को डूटा की बैठक रामजस कॉलेज के ऑडिटोरियम में होनी थी, लेकिन शनिवार शाम को प्रिंसिपल ने कार्यक्रम के लिए जगह देने से इंकार कर दिया। इसके चलते कॉलेज गेट के बाहर ही डूटा की बैठक हुई, जिसमें 32 कॉलेजों के सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में दो प्र्रस्ताव पारित हुई। पहले प्रस्ताव में चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के विरोध के पीछे के दस कारण गिनाए गए। दूसरा प्रस्ताव कुलपति प्रो. दिनेश सिंह को पद से हटाने के लिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed