{"_id":"137-34978","slug":"New-Delhi-34978-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बच्ची की मौत
New Delhi
Updated Mon, 06 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। गलत दिशा से आ रहे डंपर ने रविवार सुबह सेक्टर-121 में बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर अपने चाचा व दादी के साथ सवार चार साल की बच्ची की मौत हो गई। घायल चाचा व दादी को सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ की और आग लगाने की भी कोशिश की। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब 9.30 बजे यह हादसा हुआ। हिंडन पुश्ता की ओर से सेक्टर-71 की ओर गलत दिशा से डंपर आ रहा था। डंपर पर गिट्टी लदी हुई थी। सेक्टर-121 के पास कट से रोड क्रास करने के लिए बाइक चालक ने जैसे ही बाइक मोड़ी डंपर ने टक्कर मार दी। बाइक चालक दिलशाद (30वर्ष) और पीछे बैठी खतीजा (55) छिटक कर दूर जा गिरे और घायल हो गए। जबकि चार साल की बच्ची आयशा डंपर के पिछले पहिए की चपेट में आ गई। बच्ची कुचलते हुए सड़क पर दस मीटर आगे तक चली गई। वहीं डंपर में फंसी बाइक करीब बीस मीटर तक घिसटती रही। गुस्साए लोगों के रोकने पर भी जब चालक ने डंपर नहीं रोका तो लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी द्वितीय विश्वजीत श्रीवास्तव समेत थाना सेक्टर-58 की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मूलरूप से हिसार निवासी डंपर चालक रामवीर को गिरफ्तार कर लिया है। दिलशाद और खतीजा को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद दिलशाद को छुट्टी दे दी गई जबकि खतीजा आईसीयू में भर्ती हैं। खतीजा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।