फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   कांग्रेस के इशारे पर बरसाई लाठियां: मनजीत

कांग्रेस के इशारे पर बरसाई लाठियां: मनजीत

Mon, 06 May 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Mon, 06 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। सिख दंगा पीड़ित चार सूत्री ज्ञापन सौंपने प्रधानमंत्री निवास जा रहे थे। इसमें मुख्य रूप से सिख दंगा पीड़िता नीरप्रीत कौर की जंतर मंतर पर तीन दिन से जारी भूख हड़ताल को लेकर अवगत कराना था। साथ ही, 1992 मेें नांगलोई थाने में दायर एफआईआर का आरोप पत्र 21 साल बाद दायर करवाना, मामले को दबाने वाले तत्कालीन एसीपी को बर्खास्त करने और दंगा मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन करने की मांग प्रधानमंत्री से की जानी थी। दिल्ली प्रदेश शिरोमणि अकाली दल (बादल) का आरोप है कि पुलिस ने अड़ियल रुख दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री से मिलने नहीं दिया। प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि अकाली दल के सिपाही सज्जन कुमार को सजा दिलाने तक इंसाफ की लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे सिख प्रदर्शनकारियों पर कांग्रेस के इशारे पर पुलिस ने लाठियां बरसाई हैं। पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह से अमानवीय थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ न सिर्फ धक्का मुक्की की, बल्कि जमीन पर घसीटते हुए थाने तक ले गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से करेंगे शिकायत
दिल्ली प्रदेश शिरोमणि अकाली दल (बादल) के नेता और दंगा पीड़ित पुलिस बर्बरता की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से करेंगे। मीडिया फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई की शिकायत करने की बात कही जा रही है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि संसद मार्ग थाने स्थित बेरिकेड के पास खड़े प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ ही नुकीले बूटों से भी मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed