{"_id":"137-33218","slug":"New-Delhi-33218-137","type":"story","status":"publish","title_hn":" कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पर पत्नी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पर पत्नी की गोली मारकर हत्या
New Delhi
Updated Wed, 27 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दक्षिण-दिल्ली के रजोकरी गोली बारी मामले में पुलिस अभी छानबीन कर ही रही थी कि यमुनापार में एक और गोली बारी की वारदात ने राजधानी को दहला दिया। कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन परिसर में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
गंभीर हालत में भीष्म दास (58) और दीप्ति (27) को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां दीप्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि भीष्मदास को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी पवन (30) मौके पर अल्टो कार, डबल बैरल बंदूक और कारतूस की बेल्ट छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से पांच राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस को घटना स्थल से पांच खाली कारतूस बरामद हुए हैं। हत्या के प्रयास और हत्या का मामला दर्ज कर यमुना बैंक मेट्रो थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक पति से विवाद के बाद दीप्ति काफी समय से अपने पिता भीष्मदास व अन्य सदस्यों के साथ 197 बी, चिराग दिल्ली में रह रही थी। वर्ष 2005 में इसकी अरविंद मोहल्ला घोंडा निवासी पवन से शादी हुई थी। इनकी साढ़े चार साल और तीन साल की दो बेटियां हैं। पुलिस के मुताबिक 2006 में पहली बेटी होने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। उसके बाद कई बार मामला थाने, सीएडब्ल्यू (क्राइम अगेंस्ड वूमेन) पहुंचा और सुलह भी हुई। लेकिन दूसरी बेटी होने के बाद झगड़ा बढ़ गया। फिलहाल मामला कड़कड़डूमा कोर्ट में विचाराधीन था।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को दोनों पक्ष कोर्ट में तारीख पर आए थे। अपने पिता के साथ आई दीप्ति की पवन से काफी बहस हुई थी। कोर्ट की कार्रवाई के बाद दीप्ति पिता के साथ घर जाने के लिए कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पहुंची। वहां लाल रंग की अल्टो कार में बंदूक लेकर आए पवन ने दोपहर करीब 12.05 बजे मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए पिता-पुत्री पर गोली चला दी। दीप्ति की कमर में एक गोली लगी, जबकि भीष्मदास के पैर और सीने के पास में दो गोलियां लगीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से पैदल ही फरार हो गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
-
पारिवारिक विवाद में पवन ने पत्नी और ससुर पर गोली चलाई, आरोपी घटनास्थल से भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद है। मामला दर्ज कर पवन की तलाश की जा रही है
संजय भाटिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, क्राइम एंड रेलवे