{"_id":"137-31105","slug":"New-Delhi-31105-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआई को आईएसओ सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआई को आईएसओ सर्टिफिकेट
New Delhi
Updated Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा के साथ ही बेहतर प्रबंधन के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को पुरस्कृत किया गया है। विश्व में बेहतर एयरपोर्ट के लिए ब्रिटिश स्टैंडर्ड इंस्टीट्यूशन (बीएसआई) ने इसे इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ स्टैंडर्ड (आईएसओ) 22301:2012 सर्टिफिकेट से सम्मानित किया है। बीएसआई ने सर्वे में पाया कि एयरपोर्ट पर सामाजिक सुरक्षा और कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रबंधन है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से यहां कई चरणों में जांच की जाती है। सम्मान के लिए खुशी जाहिर करते हुए दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के सीईओ प्रभाकर राव ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट आपात स्थिति में भी बेहतर प्रबंधन के लिए सक्षम है। बिजली की आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जाता है। हर पल बिजली की उपलब्धता से तकनीकी मशीन ठप नहीं होते। डायल के सीईओ प्रभाकर राव को बीएसआई के एमडी वेंकटरमण अराबोलू ने सर्टिफिकेट प्रदान किया।
विज्ञापन