फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   दुल्हन के 10 लाख के जेवरात पर हाथ साफ

दुल्हन के 10 लाख के जेवरात पर हाथ साफ

Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मधु विहार में सोमवार रात एक शादी समारोह से बदमाशों ने दूल्हे की बहन का बैग उड़ा लिया। पीड़ित संगीता गुंजा (32) के अनुसार, बैग में दुल्हन के लिए लाए करीब 10 लाख के सोने और हीरे के जेवरात थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शादी की वीडियो से छानबीन कर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आईपी एक्सटेंशन के रॉयल कम्यूनिटी हॉल में सोमवार रात साउथ अनारकली विस्तार, कृष्णा नगर निवासी चंदर मोहल सप्रू के बेटे सचिन की शादी थी। स्टेज पर दूल्हे के अलावा उसकी बहन संगीता मौजूद थी। संगीता के पास एक बैग था। जिसमें दुल्हन के करीब दस लाख रुपये के गहने थे। मेहमाननवाजी के चक्कर में संगीता ने बैग दूल्हे के पास रख दिया। चंद मिनटों बाद उसने देखा तो बैग नहीं था। बैग गायब होने की सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गई। पुलिस ने हॉल के कर्मचारियों समेत वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन बैग बरामद नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed